{"_id":"602faf038ebc3ee92c0cc379","slug":"one-dead-from-corona-83-new-cases-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl404472421","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में कोरोना से एक की मौत, 83 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में कोरोना से एक की मौत, 83 नए मामले
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 83 नए केस सामने आए है। इसमें 65 जिला लुधियाना से संबंधित है और 18 अन्य जगहों के हैं। जिले संक्रमितों का कुल संख्या 26553 पहुंच गया है। जिला में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 396 पहुंच गई है।
सिविल सर्जन डॉक्टर सुखजीवन कक्कड़ ने बताया कि नए मामलों में एक हेल्थ केयर वर्कर, समराला के एमएएम स्कूल का एक छात्र व गांव चौंता स्थित स्कूल का एक छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया है। गांव चौंता के सरकारी स्कूल में अभी तक 31 छात्र कोरोना संक्रमित पाए जा चुके है।
जिला भर में अभी तक मृतकों की संख्या 1016 पहुंच गई है। शुक्रवार को सेहत विभाग ने 2377 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। डॉक्टर कक्कड़ ने कहा कि लोगों से अपील है कि वह कोरोना संक्रमण को हल्के में न लें। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।