फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   old, building, roof, collapsed, one, died

पुरानी बिल्डिंग का छज्जा गिरा, राहगीर की मौत

Fri, 27 Nov 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Fri, 27 Nov 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
old, building, roof, collapsed, one, died
दरेसी के पास स्थित मोहल्ला थापरा में शुक्रवार दोपहर को एक छत का छज्जा गिर गया। इससे उसके नीचे से गुजर रहा एक राहगीर बुरी तरह से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सिविल लाइन निवासी गुरचरण सिंह के तौर पर हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरचरण सिंह इलाके में ही काम करता था। वह रोजाना दोपहर में खाना खाने के लिए घर जाता था। शुक्रवार दोपहर वह खाना खाने जा रहा था तभी अचानक ऊपर से दीवार का कुछ हिस्सा गुरचरण के ऊपर गिर गया। इससे गुरचरण बुरी तरह से घायल हो गया। छज्जा गिरते ही भगदड़ मच गई। एक बार तो कोई आगे नहीं आया। जब ऊपर से ईंटें आनी बंद हो गई तो लोगों ने गुरचरण को डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस बिल्डिंग में रहने वाली महिला ज्योति ने कहा कि वह चालीस साल से इसी घर में किराए पर रह रहे हैं। घर मालिक विदेश में रहते हैं। घर मालिकों ने उन्हें कह रखा है कि वह इस बिल्डिंग की रिपेयर करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला नेता के पति ने उनके साथ वाली बिल्डिंग पर नाजायज तौर पर कब्जा कर लिया और वह उन पर भी बिल्डिंग को खाली करने का दबाव बना रहा है। वह घर खाली नहीं कर रहे। जिस वजह से भाजपा नेता के पति ने अपनी छत के पानी का रुख उनकी छत पर कर दिया। इसी से उनकी छत कमजोर हो गई, जिससे छज्जा नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed