फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   occurred more than a million drug pills

एक लाख से अधिक नशीली गोलियां पकड़ीं

Sun, 13 Oct 2013 10:33 PM IST
अमर उजाला, मानसा
अमर उजाला, मानसा Updated Sun, 13 Oct 2013 10:33 PM IST
विज्ञापन
occurred more than a million drug pills
मानसा पुलिस ने दो व्यक्तियों को कार समेत काबू करके उनसे भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की हैं। जानकारी अनुसार थाना बरेटा के एसआई गुरदर्शन सिंह की अगुवाई में सब थानेदार इकबाल सिंह पुलिस पार्टी समेत हरियाणा के बार्डर के नजदीक गांव काहनगढ़ में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


 इस बीच गांव सधानी की ओर से एक आलटो कार नंबर एचआर 24 आर 6134 को शक के आधार पर रोका तो उसमें सवार दो व्यक्ति संजीव कुमार पुत्र राज कुमार वासी बरेटा और विजय कुमार पुत्र हंस राज वासी वार्ड नंबर 13 सवार थे।
विज्ञापन


जब कार की तलाशी ली तो दो डिब्बे बरामद हुए। इनमें 1,15, 200 नशीली गोलियां बरामद हुईं। दोनों आरोपियों को काबू करके उनके खिलाफ थाना बरेटा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 एसएसपी डॉ. नरिंदर भार्गव ने बताया कि उक्त आरोपियों ने प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी विजय कुमार जै अंबे मेडिकल स्टोर बरेटा का मालिक और दूसरे आरोपी संजीव कुमार ने संजीव फारमा नाम की दुकान बरेटा में खोली हैं।


इन व्यक्तियों ने हरियाणा से नशीली गोलियां सस्ते रेट में लाकर यहां महंगे भाव में बेचनी थी। एसएसपी ने कहा कि नशा तस्करों को चेतावनी दी है कि वह अपना धंधा बंद कर दे। नशे की तस्करी में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed