फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Obscene pictures viral on social media, two nominated

अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर की वायरल, दो नामजद

Sat, 18 Sep 2021 09:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Obscene pictures viral on social media, two nominated
जगरांव। एक युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में थाना हठूर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना हठूर के इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह ने बताया कि एक 19 वर्षीय पीड़ित युवती के बयान पर हरनूर सिंह और जसप्रीत सिंह के खिलाफ थाना हठूर में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह युवती आईलेट्स की क्लास लगाने के लिए अपने गांव के समीत के गांव में पिछले तीन माह से जा रही थी। इसी दौरान पिछले एक हफ्ते से इस युवती के गांव का जसप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव रसूलपुर उसका पीछा करता था और एक दिन उससे वह बातचीत करने लगा। इस दौरान उसने युवती को उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें दिखाईं। इसके बाद उसने उससे नाजायज संबंध बनाने को कहा। मैंने इनकार किया तो जसप्रीत सिंह ने वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने को कहा।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया है कि करीब तीन साल पहले वह घर में अकेली थी तो उसके गांव का रहने वाला हरनूर सिंह उसके घर पानी पीने के बहाने आ गया। उसने उसे जबरदस्ती कमरे में ले जाकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींची। उसके बाद उसने कहा कि उसने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली हैं। जब मैं गिड़गिड़ाई तो उसने कहा कि उसने यह फोटो मोबाइल से हटा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय उसने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। युवती ने कहा कि उसको शक है कि उसकी अश्लील तस्वीरें हरनूर सिंह ने ही जसप्रीत सिंह को दी हैं। जसप्रीत सिंह ने संबंध बनाने से इंकार करने पर उनकी अश्लील तस्वीरें जानबूझकर मुझे बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed