Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Numberdar of Ludhiana Municipal Corporation arrested taking bribe from cleaning worker

हर माह 6000 की रिश्वत: लुधियाना में नंबरदार की करतूत, सफाई कर्मी से दो साल से ले रहा था घूस, विजिलेंस ने दबोचा

Fri, 24 Jan 2025 03:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 24 Jan 2025 03:51 PM IST
सार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम जोन-बी लुधियाना के आरोपी नंबरदार संजय कुमार निवासी सरपंच कॉलोनी लुधियाना को सफाई सेवक से प्रति माह 6,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Numberdar of Ludhiana Municipal Corporation arrested taking bribe from cleaning worker
विजिलेंस की हिरासत में आरोपी नंबरदार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में नगर निगम का नंबरदार सफाई कर्मी से हर महीने 6000 रुपये रिश्वत लेता था। नंबरदार का यह काला कारनामा दो साल से चल रहा था। परेशान होकर सफाई सेवक ने सीएम एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। विजिलेंस टीम ने शिकायत की जांच करने के बाद आरोपी नंबरदार को दबोच लिया है।  
विज्ञापन


पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम जोन-बी लुधियाना के आरोपी नंबरदार संजय कुमार निवासी सरपंच कॉलोनी लुधियाना को सफाई सेवक से प्रति माह 6,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 विजिलेंस ने यह कार्रवाई मामले में शिकायतकर्ता नगर निगम लुधियाना के सफाई सेवक संदीप निवासी एलआईजी कॉलोनी जमालपुर की तरफ से मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई शिकायत के बाद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि संजय कुमार उसकी हाजिरी लगाने और हाजिरी का रिकॉर्ड रखने के लिए मासिक रिश्वत देने की मांग करता था। इस उद्देश्य के लिए आरोपी ने पिछले दो सालों में अब तक उससे 1,40,000 रुपये वसूल किए हैं। शिकायतकर्ता ने दावों को साबित करने के लिए आरोपी के साथ रिश्वत की मांग से संबंधित एक ऑडियो रिकॉर्ड भी विजिलेंस को दी गई। 


शिकायत की पूरी जांच के बाद आरोप सही पाए गए। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो ने उपरोक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed