फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Number dera lovers increased Bathinda police force districts

बठिंडा में जाम में बढ़ी डेरा प्रेमियों की संख्या, दूसरे जिलों से बुलाई गई पुलिस फोर्स

Tue, 24 Nov 2020 05:50 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Number dera lovers increased Bathinda police force districts
बठिंडा। रामपुरा फूल क्षेत्र के कस्बा भगता भाईका में डेरा प्रेमी मनोहर लाल की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डेरा समर्थकों ने मंगलवार को भी बाजाखाना-बरनाला हाईवे जाम रखा। डेरा समर्थकों की बढ़ती संख्या देख जिला प्रशासन ने दूसरे जिलों से भी पुलिस फोर्स बुला ली है। वहीं हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के डेरा प्रेमियों ने जरूरत पड़ने पर प्रदर्शन में शामिल होने का एलान किया है। दूसरी तरफ हत्या करने की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर सुक्खा गिल लम्मे ने सोमवार को सोशल मीडिया पर की गई सभी पोस्ट और अपना अकाउंट डिलीट कर दिया था। मंगलवार सुबह गैंगस्टर ने फिर से फेसबुक अकाउंट चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

डेरा समर्थकों के साथ जाम में बैठे बठिंडा से डेरा सिरसा की 45 सदस्य कमेटी के मुखी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के चार दिन बाद भी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई। जब तक डेरा समर्थकों को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक जाम जारी रहेगा। हरियाणा एवं राजस्थान की कमेटियों के मुखियाओं से फोन पर बात की जा रही है। जरूरत पड़ी तो वहां से भी डेरा समर्थक जाम में पहुंचेंगे। वहीं शिव सेना नेता एवं वर्कर भी मंगलवार को डेरा समर्थकों को समर्थन देने पहुंचे। शिव सेना हिंदुस्तान पंजाब के संगठन मंत्री सुशील कुमार जिंदल 50 कार्यकर्ताओं के साथ जाम में शामिल हुए। शिवसेना पंजाब के अध्यक्ष पवन जिंदल भी प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन

संदिग्धों को हिरासत में लिया गया द्भथाना दयालपुरा के इंस्पेक्टर अमनपाल सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही हैं। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मोगा और जगरांव में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जांच अधिकारी अमनपाल सिंह ने बताया कि वे दूसरे जिलों की पुलिस से भी जरूरत के अनुसार सहायता ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से ऑपरेट हो रहा सुक्खा गिल का सोशल मीडिया अकाउंट
जानकारी के अनुसार डेरा प्रेमी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर सुक्खा गिल लम्मे को कनाडा और अमेरिका से फंडिंग हो रही। जिस सोशल मीडिया अकाउंट से गैंगस्टर ने उक्त हत्या की जिम्मेदारी ली थी वो अकाउंट भी विदेश से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed