फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Now Covid test will be done at Veterinary University

अब वेट्रीनरी यूनिवर्सिटी में होगी कोविड जांच, आईएमसीआर ने दी मंजूरी

Mon, 03 Aug 2020 04:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Now Covid test will be done at Veterinary University
गुरुअंगद देव वेट्रीनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी लुधियाना में अब कोविड जांच शुरू होने जा रही है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने इसकी मंजूरी दे दी है। कोविड जांच लेबोरेटरी को तैयार करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस लैब के शुरू होने से कोरोना की जांच में तेजी आएगी। वहीं कोरोना रिपोर्ट भी जल्द मिलना शुरू होगी। यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर डॉक्टर इंदरजीत सिंह भी लैब की चल रही तैयारी का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने चार कोविड लैब खोलने की इजाजत दी थी, इसमें एक लैब अब वेट्रीनरी यूनिवर्सिटी में खुलने जा रही है। यूनिवर्सिटी के पास पहले से बेहतर वैज्ञानिक हैं, जो इस काम को अच्छे से अंजाम दे सकते हैं। यूनिवर्सिटी के दस वैज्ञानिक पहले से सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला और अमृतसर में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी से कोविड जांच किट्स आते ही काम शुरू हो जाएगा। शुरुआत में लैब में 20 व्यक्तियों का स्टाफ काम करेगा। यह स्टाफ दो शिफ्ट में काम करेगा। शुरुआत में प्रतिदिन एक सौ लेकर 250 सैंपल की जांच होगी। आगे चलकर इसकी क्षमता को प्रतिदिन एक हजार तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed