फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Nihang Unions surrounded Congress leader Gursimran Singh Mand outside Ludhiana Police Commissioner office

लुधियाना में हंगामा: कमिश्नर दफ्तर पहुंचे कांग्रेस नेता गुरसिमरन मंड को निहंगों ने दौड़ाया, अपशब्द बोलने का आरोप

Thu, 21 Oct 2021 06:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Oct 2021 06:17 PM IST
सार

निहंग सिंहों ने आरोप लगाया कि उन्हें देखने के बाद कांग्रेसी नेता जानबूझ कर अपशब्द बोल रहे थे। जबकि कांग्रेसी नेता मंड ने कहा कि वह और अमित अरोड़ा किसी काम से आए थे। जब वह बाहर निकलने लगे तो बेवजह उन्हें घेर लिया गया और उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी गईं।

विज्ञापन
Nihang Unions surrounded Congress leader Gursimran Singh Mand outside Ludhiana Police Commissioner office
लुधियाना में निहंगों से बचकर भागते कांग्रेसी नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर दफ्तर में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया जब निहंग जत्थेबंदियों ने कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड को घेर लिया। मंड निहंगों से बचकर भागने लगे तो वे गिर गए और उनकी दस्तार उतर गई। इसके बाद उनके सुरक्षा कर्मचारी और पुलिस कर्मचारी उन्हें घेर कर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में ले गए। इसके बाद निहंग जत्थेबंदियों को पुलिस अधिकारियों ने समझाया और वहां से भेजा। 

विज्ञापन


थाना डिवीजन तीन में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के माता पिता के बारे में सोशल मीडिया में अपशब्द बोलने के एक मामले में निहंग जत्थेबंदियां आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर इकट्ठा हुईं थीं। इसी दौरान कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड और उनके साथ शिवसेना पंजाब के अमित अरोड़ा वहां पहुंचे। पहले तो वह दोनों पुलिस कमिश्नर से अपने किसी मामले में मिल कर आ गए। उसके बाद जब दोनों बाहर निकले तो निहंग सिंहों के साथ उनका आमना सामना हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - विजय सांपला ने साधा पंजाब सीएम पर निशाना: लखीमपुर जा सकते हैं सीएम चन्नी, तो सिंघु बॉर्डर हत्याकांड पर चुप क्यों हैं  
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों तरफ से गालियां निकालनी शुरू कर दी गईं। इसी दौरान निहंग जत्थेबंदियों ने दोनों का घेराव कर लिया। निहंग जत्थेबंदियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही मंड का पीछा करना शुरू कर दिया। मंड के सुरक्षा कर्मचारी उन्हें घेर कर खड़े हो गए। जब निहंग सिंह आगे आए तो कांग्रेसी नेता मंड वहां से भागने लगे। इसी दौरान वह नीचे गिर गए और उनकी दस्तार भी उतर कर गिर गई और उनके घुटने पर चोट लगी। पुलिस ने बीच बचाव किया।  

निहंग सिंहों ने आरोप लगाया कि उन्हें देखने के बाद कांग्रेसी नेता जानबूझ कर अपशब्द बोल रहे थे। जबकि कांग्रेसी नेता मंड ने कहा कि वह और अमित अरोड़ा किसी काम से आए थे। जब वह बाहर निकलने लगे तो बेवजह उन्हें घेर लिया गया और उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी गईं। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने के लिए निहंग आगे आने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed