फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Nihang attacked old man with sharp weapon in Ludhiana

Ludhiana: उधार दिए पांच सौ रुपये मांगना पड़ा भारी, निहंग सिंह ने बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से कर दिया हमला

Mon, 15 Jul 2024 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 12:44 PM IST
सार

लोहारा रोड के इलाके न्यू सतगुरु नगर निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। पिछले करीब 15 दिन पहले उससे इलाके में रहने वाले एक निहंग सिंह ने 500 रुपये उधार लिए थे,जो वापिस मांगने पर वह पिछले दो दिनों से उससे आनाकानी कर रहा था।

विज्ञापन
Nihang attacked old man with sharp weapon in Ludhiana
घायल अंग्रेज सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना में लोहारा के न्यू सतगुरु नगर इलाके में पांच सौ रुपये उधार दिए पैसे मांगने पर निहंग सिंह ने बुजुर्ग व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। निहंग सिंह ने साथियों के साथ मारपीट की और वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। 
विज्ञापन


घायल बुजुर्ग अंग्रेज सिंह को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सिर पर टांके लगे और उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल के अधीन आने वाली चौकी कंगनवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए लोहारा रोड के इलाके न्यू सतगुरु नगर निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। पिछले करीब 15 दिन पहले उससे इलाके में रहने वाले एक निहंग सिंह ने 500 रुपये उधार लिए थे,जो वापिस मांगने पर वह पिछले दो दिनों से उससे आनाकानी कर रहा था। शनिवार को अंग्रेज काम से घर लौटा था। जिसे घर से कुछ ही दूरी पर पहले से ही घात लगाकर बैठे निहंग सिंह ने अपने दो अन्य साथियों सहित घेरकर तलवारो से हमला करना शुरू कर दिया। जिसके शोर मचाने पर इलाके के लोग एकत्रित हुए,जिन्हें देख हमलावर मौके से फरार हो गए। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed