फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   NGT took notice in the case of death of seven people due to fire in the slum

झुग्गी में आग लगने से सात लोगों की मौत के मामले में एनजीटी ने लिया नोटिस

Sat, 23 Apr 2022 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
NGT took notice in the case of death of seven people due to fire in the slum
लुधियाना। ताजपुर रोड स्थित कचरा डंप के पास एक झोपड़ी में आग लगने से एक परिवार के 7 लोगों की मौत का नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने नोटिस ले लिया है। एनजीटी चेयरमैन आदर्श गोयल ने कमेटी को जांच के आदेश देते 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। जांच कमेटी सदस्य संत बलवीर सिंह सींचेवाल ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि 27 अप्रैल को घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

इस कमेटी की अगुवाई जस्टिस जसवीर सिंह करेंगे। सीचेवाल ने कहा कि एनजीटी ने अपने आदेश में कहा है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कचरे का प्रबंधन करते समय पर्यावरण नियमों को अनदेखा किया जा रहा है। एनजीटी ने 15 दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट को मेल करने के लिए कहा है, वहीं एनजीटी ने बड़े शहरों में जहां कचरा डंप किया जाता है, वहां की जानकारी एकत्र करने के आदेश दिए है। गौरतलब है कि ताजपुर रोड स्थित कचरा डंप के पास एक झोपड़ी में एक परिवार काफी समय से रहता आ रहा था।
विज्ञापन

पूरा परिवार कचरा बीनने का काम करता था। मंगलवार की रात को परिवार का बड़ा बेटा राजेश कुमार अपने दोस्त के घर रहने के लिए चला गया था। रात के समय झोपड़ी में उसका पिता सुरेश साहनी (55), मां अरुणा देवी, बड़ी बहन राखी कुमारी (15) मुनीषा कुमारी (10), चंदा कुमारी (8), गीता कुमारी (6) और छोटा भाई सन्नी (2) सो रहे थे। देर रात को अचानक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी को अंदर से लॉक होने के चलते कोई बाहर निकल नहीं सका। इस आगजनी में पूरा परिवार जिंदा जल गया था। यह परिवार मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed