फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Free treatment up to Rs 10 lakh will be available in Punjab implemented from January 1st

तोहफा: पंजाब में 10 लाख तक इलाज अब मुफ्त, एक जनवरी से लागू होगी योजना; तीन करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

Thu, 25 Dec 2025 08:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 25 Dec 2025 08:08 PM IST
सार

योजना के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने पर होने वाले खर्च, सर्जरी एवं चिकित्सकीय प्रक्रियाएं, आईसीयू और गहन देखभाल सेवाएं, बीमारियों की जांच, दवाएं, स्वीकृत पैकेजों के अनुसार उपयोग में आने वाली सामग्री, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्चों सहित सभी संबंधित व्यय कवर किए जाएंगे।

विज्ञापन
Free treatment up to Rs 10 lakh will be available in Punjab implemented from January 1st
पंजाब के सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लोगों को नए साल का तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य महकमे की 10 लाख तक निशुल्क इलाज संबंधी योजना को शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह योजना 1 जनवरी से लागू हो जाएगी। इसके तहत सूबे के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का नकद रहित इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मंत्री डॉ. बलबीर की मौजूदगी में वीरवार को आला अफसरों के साथ मुख्यमंत्री मान ने बैठक कर इस योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा की। इस दौरान मान ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत राज्य के लोगों को बिना एक भी पैसा खर्च किए व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। करीब तीन करोड़ लोगों को इसका लाभ पहुंचेगा। उन्होंने दावा किया कि पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का नकद रहित इलाज मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह योजना सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की दिशा में एक अहम कदम है जिसके अंतर्गत प्रत्येक नामांकित परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का नकद रहित चिकित्सकीय उपचार प्राप्त कर सकेगा। इस योजना के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने पर होने वाले खर्च, सर्जरी एवं चिकित्सकीय प्रक्रियाएं, आईसीयू और गहन देखभाल सेवाएं, बीमारियों की जांच, दवाएं, स्वीकृत पैकेजों के अनुसार उपयोग में आने वाली सामग्री, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्चों सहित सभी संबंधित व्यय कवर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले एक परिवार केवल 5 लाख तक का इलाज करा सकता था लेकिन अब यह सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। सरकारी कर्मचारी व पेंशनभोगी भी इस मुफ्त स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने का हकदार होंगे। इस योजना के लिए किसी प्रकार की आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचीबद्ध होंगे अस्पताल

इस योजना के अंतर्गत पंजाब और चंडीगढ़ के सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों के व्यापक नेटवर्क में गंभीर बीमारियों, बड़ी सर्जरी, आईसीयू, क्रिटिकल केयर और जीवन रक्षक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना का मुख्य उद्देश्य सूचीबद्ध अस्पतालों में नकद रहित और कागज रहित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ द्वितीयक और तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल पर होने वाले भारी खर्च को कम करना है। यह योजना शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को मजबूत करेगी व डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से समयबद्ध शिकायत निवारण और लाभार्थियों को त्वरित सहायता भी सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed