फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   New Revelation in Ludhiana Bomb Blast

लुधियाना बम ब्लास्ट: मृतक के शव पर मिला धार्मिक निशान, रिजिजू ने कहा- माहौल खराब करने वालों पर करेंगे कार्रवाई

Fri, 24 Dec 2021 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 11:33 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू लुधियाना का दौरा करेंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के भी लुधियाना आने की संभावना है।

विज्ञापन
New Revelation in Ludhiana Bomb Blast
लुधियाना पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने अधिकारियों से बात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में कोर्ट परिसर में गुरुवार को हुए बम धमाके में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। धमाके में मारे गए व्यक्ति के शरीर पर एक धार्मिक निशान मिला है। इससे धमाके में खालिस्तानी एंगल की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वहीं चंडीगढ़ में शुक्रवार को सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि धमाके में आरडीएक्स के इस्तेमाल की आशंका है। शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू और सोम प्रकाश भी लुधियाना पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने विजय सांपला के साथ सर्किट हाउस में मंडलायुक्त चंद्र गैंद, डीसी वरिंदर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के साथ बैठक की।इसके बाद किरण रिजिजू ने कहा कि मैं यहां पंजाब के लोगों को विश्वास दिलाने आया हूं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम करेगी और पंजाब और देश का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।  इसके बाद उन्होंने दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती घायल मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लुधियाना के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि विस्फोट में मरने वाला व्यक्ति हैंडलर/अपराधी था। फोरेंसिक विशेषज्ञ मामले की जांच कर रहे हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश लुधियाना मुनीश सिंघल और डीसी लुधियाना वरिंदर कुमार शर्मा ने शुक्रवार को विस्फोट में घायल हुए मरीजों का हालचाल जाना। गुरुवार को ब्लास्ट के बाद कचहरी परिसर की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। शुक्रवार को जांच के बाद ही हर व्यक्ति को कोर्ट में जाने दिया गया।

आईएसआई रच रही आतंकी हमले की साजिश

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रही है। यह आशंका पिछले माह आईबी ने पंजाब सरकार व गृहमंत्रालय को जारी एक पत्र में जाहिर की थी। 15 अगस्त के बाद से 25 बार से ज्यादा ड्रोन भारतीय सीमा में घुस चुके हैं। हथियार, हेरोइन और टिफिन बम भिजवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 11 टिफिन बम बरामद हो चुके हैं। 

आईबी और काउंटर इंटेलिजेंस के आला अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पंजाब में टिफिन बम का खतरा काफी है क्योंकि काफी मात्रा में टिफिन बम अभी बरामद नहीं हुए हैं। अजनाला की घटना के तार भी आतंकियों से जुड़े मिले थे। अजनाला के शर्मा फिलिंग स्टेशन पर ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस ने पास ही के गांव के चार युवकों को पकड़ा था। जिनमें से रूबल और विक्की दोनों कासिम और पाकिस्तान में बैठे इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के चीफ भाई लखबीर सिंह रोडे के संपर्क में थे। 

पूछताछ में आतंकियों से मिली थी जानकारी

दिल्ली में 15 सितंबर को गिरफ्तार छह आतंकियों जान मोहम्मद, ओसामा, मूलचंद, जीशान, मोहम्मद अबू बकर, मोहम्मद आमिर जावेद से भी पूछताछ में इसकी जानकारी मिली थी कि उन्हें पंजाब से ही विस्फोटक सामग्री की सप्लाई की गई थी। हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियार केवल पंजाब के खालिस्तान समर्थक आतंकियों के हौसले बढ़ाने के लिए सप्लाई किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करके स्थानीय आतंकी अपनी ट्रेनिंग पूरी कर सकें। आईबी बार-बार पंजाब में हाई अलर्ट कर रही है कि किसी बड़ी वारदात की फिराक में आतंकी संगठन हैं। पंजाब में जितनी भी खेप आरडीएक्स व टिफिन बम की बरामद हुई है, उसके तार पाकिस्तान बैठे इंटरेनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रधान लखबीर सिंह रोडे से जुड़े पाए गए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed