लुधियाना की नाम्या जोशी को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, सत्या नडेला भी कर चुके हैं तारीफ
लुधियाना के सतपाल मित्तल स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा नाम्या जोशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के लिए चुना गया है। यह अवार्ड उन्हें इनोवेशन कैटेगरी में दिया गया है। सोमवार को नाम्या जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की। इस मौके पर डीसी वरिंदर शर्मा, पिता कुनाल जोशी और मां मोनिका जोशी भी मौजूद थीं। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला भी गुरुग्राम में आयोजित एक समारोह में नाम्या की तारीफ कर चुके हैं।
नाम्या ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उनकी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं हो पाई लेकिन उन्हें लाइव देखकर वह बेहद खुश हैं। जब पुरस्कार देने के लिए बुलाया जाएगा तो मैं प्रधानमंत्री से यह पूछूंगी कि उनकी प्रेरणा का स्त्रोत कौन है। नाम्या ने बताया कि उनकी मां मोनिका जोशी ने उन्हें प्रेरित किया।
उनकी माता स्कूल में आईटी हेड हैं। पिता कुणाल जोशी भी आईटी कारोबारी हैं। आईटी के संबंध में उसे सब जानकारियां घर से मिलती रही हैं। जब वह पांचवीं कक्षा में थी तो उसने देखा कि कई छात्र किताबों से पढ़ाई करने में दिलचस्पी नहीं लेते हैं। तभी उसके मन में यह विचार आया कि क्यों ना कुछ ऐसे गेम या विजुअल तैयार किए जाएं जिससे सभी छात्र पढ़ाई कर सकें।
सबसे पहले पांचवीं कक्षा में उसने इतिहास के एक चैप्टर का माइनक्राफ्ट पर गेम तैयार किया था। अब तक वह सौ से ज्यादा माइनक्राफ्ट पर गेम तैयार कर चुकी हैं। इसके साथ ही अब तक एक हजार छात्र व अध्यापकों को इस संबंध में ट्रेनिंग दे चुकी हैं। यही नहीं यूट्यूब पर लगभग 150 लाइव प्रोग्राम भी कर चुकी हैं। सतपाल मित्तल स्कूल काउसिंल चेयरमैन राकेश भारती मित्तल ने नाम्या जोशी को बधाई दी।
I was energized to meet so many young innovators in India this week, including Namya Joshi who is training teachers around the world on how to use Minecraft as a learning tool. Their empathy, passion and ingenuity will change our world for the better. https://t.co/iF2GxUGkSq
— Satya Nadella (@satyanadella) February 26, 2020