फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Nagar Improvement Trust's EO and clerk controlled

नगर सुधार ट्रस्ट की ईओ और क्लर्क काबू

Thu, 14 Jul 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Nagar Improvement Trust's EO and clerk controlled
लुधियाना। अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में घोटाले के बाद अब लुधियाना नगर सुधार ट्रस्ट विजिलेंस के निशाने पर हैं। विजिलेंस पंजाब ब्यूरो की टीम ने वीरवार की सुबह नगर सुधार ट्रस्ट में दबिश देकर वहां से एग्जीक्यूटिव अफसर ईओ कुलजीत कौर और क्लर्क हरमीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अधिकारी को कचहरी परिसर से उठाया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ईओ और क्लर्क के खिलाफ पहले से शिकायत आई हुई थी। वीरवार को पैसे देने का समय था तो विजिलेंस की टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों को नगर सुधार ट्रस्ट से ही गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान विजिलेंस की टीम के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद थे। ईओ कुलजीत कौर और क्लर्क हरमीत सिंह पंजाब के एक पूर्व कैबिनेट मंत्री के काफी नजदीकी रहे हैं। जिस समय विजिलेंस की टीम ने सुबह ट्रैप लगा दोनों को काबू किया तो एक बार दफ्तर में अफरा तफरी मच गई और पूरा दफ्तर ही चंद मिनट में खाली हो गया। दोनों को किस मामले में गिरफ्तार किया है अभी विजिलेंस के अधिकारियों ने इसका कोई खुलासा नहीं किया है। एसएसपी विजिलेंस सुरिंदर लांबा ने बताया कि जांच जारी है जल्द ही पूरे मामले के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

महानगर के एक व्यक्ति ने विजिलेंस के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी थी कि नगर सुधार ट्रस्ट में जमीन एक्वायर की गई थी, जिस पर नंबर लगा दिए गए थे, लेकिन प्लाटों का नक्शा पास करवाने के लिए उनसे रिश्वत मांगी जा रही थी। यह भी बात सामने आ रही है कि महानगर के पाश इलाके में बूथ के काम को लेकर दोनों अधिकारियों ने एक व्यक्ति से पैसे मांगे थे। पैसे भी कम नहीं बल्कि दस लाख रुपये की बात सामने आ रही है। इसके अलावा एक अन्य मामले में भी लाखों रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। जानकारी के अनुसार पिछले करीब 15 दिन से ईओ कुलजीत कौर दफ्तर में सही तरीके से बैठ नहीं पा रही थी। कभी वह मीटिंग के सिलसिले में चंडीगढ़ तो कभी दिल्ली के चक्कर लगा रही थी। बुधवार को ही वह दिल्ली से वापस आईं और वीरवार को दफ्तर में आकर बैठी ही थी कि विजिलेंस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed