फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   murdergambling ludhiana

साथियों ने मछली विक्रेता को मारपीट कर उतारा मौत के घाट

Fri, 09 Aug 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
murdergambling ludhiana
जुआ खेलते समय पैसे हार जीत को लेकर हुई कहासुनी और रंजिश के चलते दो युवकों ने अपने साथी मछली विक्रेता मोहल्ला फतेहगढ़ निवासी रवि शंकर को मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी मारपीट करने के बाद घायल रवि को अस्पताल के बाहर फेंक कर फरार हो गए। जब रवि को अंदर ले जाया गया उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद रवि के परिजनों की शिकायत पर उसके साथी सरवन कुमार और सुशील कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि रवि शंकर मछली विक्रेता है और मोहल्ला फतेहगढ़ में ही उसकी दुकान है। दोनों आरोपी उसके साथी है जो अक्सर आपस में जुआ खेलते है। कुछ दिन पहले भी उनकी बहस हुई थी, लेकिन आपस में पिर से संधी हो गई थी। शुक्रवार को तीनों आपस में जुआ खेल रहे थे। तीनों की जुआ खेलने के दौरान पैसे की हार जीत को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान सरवन और सुशील ने मिल कर रवि को पीटना शुरु कर दिया। आरोपियों ने रवि को इस कदर पीटा कि वह बुरी तरह से घायल हो गया और बेहोश हो गया। दोनों उसे इलाज के लिए अस्पताल के बाहर छोड़ कर फरार हो गए। लोगों ने घायल रवि शंकर को अंदर पहुंचाया तो उसकी मौत हो गई थी। इसी दौरान वहां से सूचना पुलिस को दी गई। एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रवि का शव वारिसों के हवाले कर दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में छापामारी की गई थी, लेकिन दोनों आरोपी अभी फरार है। पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed