{"_id":"664d2fc0fb0430e51707d334","slug":"murder-of-husband-due-to-immoral-relations-mansa-news-c-82-1-spkl1051-100446-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: अनैतिक संबंधों के चलते पति की हत्या, पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: अनैतिक संबंधों के चलते पति की हत्या, पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। अनैतिक संबंधों के चलते पति की हत्या के मामले में भीखी पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले में अभी तक किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार भीखी के गांव धलेवा वासी दर्शन सिंह पुत्र लाभ सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई बूटा सिंह कुछ दिन पहले बिना कुछ बताए घर से चला गया और बाद में उसका शव तलवंडी साबो क्षेत्र के गांव बहमण जस्सा सिंह वाला के सुए से बरामद हुआ।
सिविल अस्पताल तलवंडी साबो से उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। दर्शन सिंह ने बताया कि उन्हें शक था कि उसकी भाभी और रणजीत सिंह, राम सिंह से संबंध थे, इन्होंने मिलकर उसके भाई का कत्ल कर दिया है। इस शिकायत के आधार पर थाना भीखी के इंचार्ज गुरवीर सिंह ने मृतक की पत्नी मनदीप कौर, रणजीत सिंह और राम सिंह के खिलाफ कत्ल का मुकदमा दर्ज करते उनकी खोज के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।