फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Municipal Corporation Elections AAP launched five guarantees in Ludhiana

नगर निगम चुनाव: आप ने लॉन्च की पांच गारंटियां, अमन अरोड़ा बोले- लुधियाना में चलाएंगे 100 इलेक्ट्रिक बसें

Sun, 15 Dec 2024 07:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Dec 2024 07:29 PM IST
सार

लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने पांच गारंटियां लॉन्च की है। आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने रविवार को पार्टी नेताओं व विधायकों के साथ बैठक के बाद गारंटियों को लॉन्च किया। 

विज्ञापन
Municipal Corporation Elections AAP launched five guarantees in Ludhiana
आप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना नगर निगम चुनाव को लेकर हर पार्टी ने अपना मेयर बनाने का दावा किया है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने रविवार को शहर में पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने शहर के लोगों के लिए पांच गारंटियां देने का भरोसा दिया। अमन अरोड़ा ने साफ कर दिया कि शहर में निगम हाउस पर आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा तो शहर का विकास होगा। अमन अरोड़ा रविवार को निगम चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार 360 डिग्री प्लान पर काम कर रही है। पिछले सरकारों के जो बिगाड़े हुए काम है, उन्हीं को सही करने में आप सरकार जुटी है। 21 दिसंबर को यदि लुधियाना के लोग निगम में आप का मेयर बना देंगे तो मेयर बनने के बाद शहर के विकास कार्यों पर काम शुरू हो जाएगा। सरकार ने गहन मंथन करके 5 ऐसी गारंटियां लोगों को दी है जो शहर के लिए जरूरी थी। 
विज्ञापन


ये हैं पांच गारंटियां
आप की पांच गारंटियों में सबसे पहले बुड्डा दरिया की पुरानी शान को दोबारा से बहाल किया जाएगा और इस किनारों पर सड़क बनाई जाएगी। लुधियाना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी। जिनके डीपू और चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। 100 प्रतिशत सीवरेज प्रबंध, आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ कूड़े का निपटारा और ठोस कूड़े का प्रबंध किया जाएगा। लुधियाना की समस्त आबादी के लिए 100 प्रतिशत साफ पीने वाला पानी और जमीनी स्तर के पानी को बचाने के लिए प्रबंध किए जाएंगे। बिना किसी रुकावट के 4 नए इंटर-स्टेट बस स्टैंड बनाए जाएंगे और इंटर सिटी बसें चलाई जाएगी। मौजूदा बस स्टैंड को लोकल बस स्टैंड में बदल दिया जाएगा। ताजपुर रोड से साउथ सिटी तक दरिया के किनारे सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुड्डा दरिया एक बड़ा मसला
प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि जब शहर में आप का मेयर और प्रदेश में आप की सरकार होगी तो शहर में विकास कार्यों होने सुनिश्चित है। अरोड़ा ने कहा कि जब 360 डिग्री का प्लान बनाकर काम किया जाए तो हर एक समस्या का हल निकल आता है। बुड्डा दरिया एक बड़ा मसला है। इसे हल करने में करीब डेढ़ साल तक का समय लगेगा। इसका हल करने के लिए डेयरी, इंडस्ट्री सभी को एक प्लेटफार्म पर आना होगा।


क्लीन और ग्रीन वातावरण बनाने पर फोक्स
अमन अरोड़ा ने कहा कि जब बुड्डा दरिया जैसा मसला हल इसलिए नहीं हो पाया, क्योंकि नगर निगम का शहर में मेयर नहीं था। कई बार हमारे विधायक काम न होने के कारण भावुक हो जाते हैं। अपने खुद के नींव पत्थर तक उन्होंने तोड़े है। इसका कारण यह है विधायक लोगों का जवाबदेह है। हमारे विधायक अपने कार्यों से भागते नहीं है। अरोड़ा ने कहा सरकार का फोकस है कि क्लीन और ग्रीन वातावरण बनाया जाए। अच्छी एसी और साफ बसें होगी तो लोग खुद की प्राइवेट गाड़ियों का कम इस्तेमाल करेंगे। जिस कारण प्रदूषण कम होगा। 100 बसों को बेशक केंद्र सरकार ला रही है, लेकिन इसमें पंजाब सरकार की भी इन्वेस्टमेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed