{"_id":"dad74c71e660b3f36ba36716f214a58c","slug":"muktsar-powercom-worker-demands-fullfill","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी न होने पर बिफरे पावरकॉम कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी न होने पर बिफरे पावरकॉम कर्मी
अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Thu, 09 Jan 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम पंजाब के आह्वान पर पावरकॉम कर्मचारियों ने वीरवार को अपनी मांगों के लिए कोटकपूरा रोड स्थित पावरकॉम दफ्तर के सामने मैनेजमेंट का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने मैनेजमेंट और राज्य सरकार को जमकर कोसा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मैनेजमेंट मुलाजिमों के साथ बार-बार समझौते तो कर रही है लेकिन उन्हें लागू नहीं किया जा रहा है।
सरकार की ओर से कर्मचारियों के वेतन ग्रेड में की गई वृद्धि के अनुसार पावरकॉम कर्मचारियों के वेतन स्केल में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।
पांच हजार लाइनमैनों की भर्ती का विज्ञापन जारी कर महज एक हजार को ही भर्ती किया गया है। बाकी चार हजार लोग बेरोजगार घूम रहे हैं।
उन्होंने पावरकॉम कर्मचारियों के वेतन ग्रेड में बढ़ोतरी, चार हजार लाइनमैन भर्ती करने, ठेकेदारी सिस्टम बंद करने, नई पदों पर रेगुलर भर्ती करने समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
इस मौके पर बलजीत मोदला, जरनैल सिंह, नछत्तर थांदे, मेजर सिंह, सिकंदर नाथ, सतनाम सिंह अणखीला, मुख्त्यार सिंह, जसविंदर सिंह, बरजिंदर शर्मा, कामरेड रछपाल, दविंदर सिंह, कुलवंत सिंह मौजूद थे।