{"_id":"655a17e0f03829b2be06f6f7","slug":"mnrega-workers-working-on-roadside-crushed-by-car-two-killed-khanna-news-c-79-1-spkl1016-269-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: सड़क किनारे काम कर रहीं मनरेगा मजदूरों को कार ने कुचला, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: सड़क किनारे काम कर रहीं मनरेगा मजदूरों को कार ने कुचला, दो की मौत
Sun, 19 Nov 2023 07:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sun, 19 Nov 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना। मनरेगा के तहत सड़क के किनारे काम कर रहीं दो महिलाओं को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचल दिया। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरी ने नहर में छलांग लगाकर जान बचाई। यह हादसा खन्ना के नजदीकी क्षेत्र पायल के मलौद थाना के अंतर्गत आते गांव लहल के पास हुआ। उक्त महिलाएं मनरेगा के तहत सड़क किनारे सफाई कर रही थीं। इस दौरान तेज रफ्तार कर इनके ऊपर चढ़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया है। मृतकाओं की पहचान बुधा (70) और बलजिंदर कौर (55) के रूप में हुई है। दोनों लहल गांव की रहने वाली थीं।
विज्ञापन
नहर में छलांग लगाकर जान बचाने वाली महिला ने बताया आरोपी कार चालक फोन पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद कार चालक दोनों महिलाओं को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। स्पीड इतनी ज्यादा थी कि चालक ब्रेक तक नहीं लगा पाया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों को शांत करवाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन