{"_id":"6339cc41c05fac0deb3514b0","slug":"mla-vading-entangled-with-pangrain-inspector-over-paddy-purchase-gobindgarh-news-pkl464261456","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद पर पनग्रेन इंस्पेक्टर से उलझे विधायक वड़िंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद पर पनग्रेन इंस्पेक्टर से उलझे विधायक वड़िंग
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। अमलोह हलका से आप विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वडि़ंग धान की खरीद शुरू करवाते ही विवादों में घिर गए हैं। गैरी वड़िंग पर पनग्रेन के एक इंस्पेक्टर से कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। इसके विरोध में इंस्पेक्टर यूनियन ने जिले भर में धान की खरीद बंद कर दी। पनग्रेन अधिकारियों ने फतेहगढ़ साहिब के डीएफएससी को मांग पत्र भी सौंपा है। इसके साथ ही न्याय न मिलने तक खरीद बंद रखने की घोषणा की है। विधायक गैरी वड़िंग ने सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। उनका कहना है कि बेवजह बात को तूल दिया जा रहा है। इस संबंधी डीएफएससी से भी बात हुई है। उन्हें सारी घटना की जानकारी दे दी गई है। जल्द धान की खरीद शुरू करवाई जा रही है। सरकार को अपने हिसाब से काम करवाना होता है। इसमें सरकारी अधिकारियों की मनमानी गलत बात है।
रायपुर माजरी मंडी से शुरू हुआ विवाद
विवाद की शुरुआत खमानों की रायपुर माजरी दाना मंडी से हुई। वहां पनग्रेन इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने अमलोह विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग पर बदसलूकी करने व उनकी बदली कहीं और करने का आरोप लगया। पनग्रेन इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि फसल खरीद के संबंध में वह रायपुर माजरी मंडी में मौजूद थे। वहां बस्सी पठाना के विधायक रूपिंदर सिंह हैप्पी भी उनके साथ थे। इसी बीच अमलोह से विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग मंडी में आए और कहा कि मेरी सहमति के बिना यहां खरीद कैसे शुरू हो गई। इस दौरान विधायक वड़िंग की उनके साथ कहासुनी हो गई। विधायक पर आरोप हैं कि इंस्पेक्टर की बदली किए जाने की बात भी कही गई। जिससे आहत होकर उन्होंने खरीद बंद कर दी।
उचित कानूनी कार्रवाई की जाए
इंस्पेक्टर यूनियन की जिलाध्यक्ष संदीप कौर व इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि विधायक गुरिंदर सिंह के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक जिला फतेहगढ़ साहिब में खरीद बंद रहेगी। फिर भी न्याय नहीं मिला तो पंजाब स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर इंस्पेक्टर भवनजीत सिंह, सुनील कुमार, कंवरप्रीत सिंह, यादविंदर सिंह, पंकज कुमार, करनजोत सिंह आदि उपस्थित थे।