{"_id":"576678964f1c1bd54511b70d","slug":"mix-land-use-unit-power-businessman-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":" कारोबारियों के संघर्ष के आगे झुकी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों के संघर्ष के आगे झुकी सरकार
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sun, 19 Jun 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिक्स लैंड यूज इकाई में बिना एनओसी के बिजली कनेक्शन लगने शुरू हो गए हैं। इसकी शुरुआत करने के लिए जनता नगर स्माल स्केल मैन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन के बुलावे पर विशेष तौर पर हलका आत्मनगर के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पहुंचे।
बैंस ने कहा कि जनता नगर एसोसिएशन की ओर से पिछले लंबे समय से एनओसी कनेक्शनों के लिए लगातार संघर्ष किया गया। उनकी मेहनत के आगे सरकार को झुकना पड़ा। आज उन्हें किए जा रहे संघर्ष का फल मिला है और कनेक्शन लगने शुरू हो गए हैं।
बैंस ने एसोसिएशन के प्रधान जसविंदर सिंह ठुकराल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयासों से आज यह कामयाबी प्राप्त हुई है।
प्रधान जसविंदर सिंह ठुकराल ने कहा कि आज सभी कारोबारियों की जीत हुई है। सरकार ने संघर्ष से घबराकर एनओसी के कनेक्शन देने शुरू कर दिए हैं। जनता नगर डिवीजन से संबंधित 383 कनेक्शन कुछ दिनों में लगाए जाएंगे और जो न्यू जनता नगर व शिमलापुरी इलाके में 80 फीसदी कारखाने होने के बावजूद कामर्शियल कनेक्शन नहीं लगाए जा रहे, उनके लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पर इंदरजीत सिंह, वलैती राम, सविंदर सिंह, हरजीत सिंह, बलबीर सिंह, पवन कुमार और स्वर्ण सिंह मौजूद रहे।