फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Missing truck driver's body recovered from Rajwaha in Bathinda

लापता ट्रक चालक का शव रजवाहे से बरामद

Sun, 31 Jan 2021 05:59 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Missing truck driver's body recovered from Rajwaha in Bathinda
बठिंडा। थाना तलवंडी साबो क्षेत्र के गांव केलेबांदर से गुजरते रजवाहे से रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान ट्रक चालक जगतार सिंह (40) निवासी रामपुरा फूल के तौर पर हुई है। नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मानिक गर्ग ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव केलेबांदर से गुजरते रजवाहे में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। संस्था के सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में शव को रजवाहे से बाहर निकाला। करीब एक घंटे बाद मृतक की पहचान जगतार सिंह के तौर पर हुई। भाई जगदीप ने बताया कि जगतार सिंह 25 जनवरी से लापता था। 25 जनवरी को उसका ट्रक रामपुरा नहर के पास खड़ा मिला था। एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया मृतक के भाई के बयान दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed