{"_id":"5dfe45c28ebc3e8807103873","slug":"missdeed-video-blackmail-arrest-ludhiana-ludhiana-news-pkl360693721","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बुला दुष्कर्म करने के बाद बनाया वीडियो, लगा ब्लैकमेल करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बुला दुष्कर्म करने के बाद बनाया वीडियो, लगा ब्लैकमेल करने
विज्ञापन
एक गांव में रहने वाली विवाहिता को झांसे से अपने घर बुला कर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकियां देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल कर आरोपी ने विवाहिता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। सब्र का बांध टूटने पर विवाहिता ने परिवार वालों से बात की और इसकी शिकायत थाना कूमकलां पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर कूमकलां स्थित एक गांव में रहने वाले शरणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह एक कॉलेज में बतौर सेवादार काम कर रही है। करीब छह महीने पहले आरोपी ने उसे झांसा देकर बोला कि उसके घर वालों ने उसे बुलाया है। जब वह आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी वहां अकेला था। मौके का फायदा उठा आरोपी ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का ब्लैकमेल कर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया।
विवाहिता ने हिम्मत दिखा इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई साहिब कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। वहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।