फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Minor Girl died after electric shock while ironing clothes in Ludhiana

Ludhiana: अपनी स्कूल ड्रेस प्रेस कर रही नाबालिग को लगा बिजली का झटका, कई फीट दूर जाकर गिरी, मौत

Thu, 11 Jul 2024 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 01:07 PM IST
सार

लक्ष्मी इलाके के ही स्कूल में पढ़ाई करती थी। वह अपनी स्कूल ड्रेस प्रेस कर रही थी। अचानक उसने कपड़े और आयरन को लोहे की अलमारी पर रख दिया। जिससे उसे झटका लगा और वह कई फीट दूर जा गिरी और बेहोश हो गई।

विज्ञापन
Minor Girl died after electric shock while ironing clothes in Ludhiana
किशोरी की मौत - फोटो : ANI

विस्तार

लुधियाना में मेहरबान के धर्मपुरा कालोनी इलाके में रहने वाली 12 साल की लक्ष्मी को बुधवार की रात कपड़े प्रेस करते समय बिजली की तार से करंट लगा। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई और बेहोश हो गई। परिवार वालों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लक्ष्मी इलाके के ही स्कूल में पढ़ाई करती थी। वह अपनी स्कूल ड्रेस प्रेस कर रही थी। अचानक उसने कपड़े और आयरन को लोहे की अलमारी पर रख दिया। जिससे उसे झटका लगा और वह कई फीट दूर जा गिरी और बेहोश हो गई। परिवार वालों ने तुरंत लक्ष्मी को उठाया और पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंच गए। जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना मेहरबान के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि करंट लगने से ही बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिवार को सौंप दिया है। परिवार के ब्यान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed