फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   minister Gurmeet Khuddian reached in Animal Husbandry Fairs

सरकार किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही : गुरमीत खुड्डियां

Fri, 13 Sep 2024 10:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
minister Gurmeet Khuddian reached in Animal Husbandry Fairs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी में पशुपालन मेले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। किसानों को इनका लाभ उठाना चाहिए और बेहतर आय के लिए अपना कृषि एवं पशुधन उद्यम स्थापित करना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने शुक्रवार को पशुपालन मेले का उद्घाटन किया और सभी स्टाल का दौरा करने के बाद किसानों से बात भी की।
वाइस चांसलर डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिलने कहा कि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाकर हम किसानों की आय में सुधार कर सकते हैं। इस साल के मेले का नारा था। उत्पादन से उत्पाद बनाएं, आओ अधिक लाभ पाएं। डॉ. गिल ने कहा कि पशु उत्पादन का प्रसंस्करण करके हम अपना मुनाफा बढ़ा सकते हैं
विज्ञापन

इस मंच पर जहां नई जानकारियां, तकनीकें और योजनाएं साझा की जाती हैं, वहीं विभिन्न अनुभवों पर भी चर्चा होती है। पशु आहार विभाग और काॅलेज ऑफ फिशरीज के संयुक्त उद्यम से विकसित मछलियों के लिए मिनरल मिक्सचर भी मेले में जनता के सामने लोकार्पण किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा पशुपालकों के हित हेतु पशुओं की बीमारियों एवं समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। पशुओं की हर उलझन पर प्रकाश डालने के लिए विभागों ने अपने अलग-अलग स्टॉल लगाए। दूध परीक्षण किट, थन निवारण किट, थन की देखभाल, पिस्सू से बचाव की जानकारी भी प्रदर्शित की गई। विश्वविद्यालय के फिशरीज कॉलेज ने कार्प मछली और सजावटी मछली का प्रदर्शन किया, जबकि उन्होंने खारे पानी की मछली पालन और झींगा पालन पर भी जानकारी प्रदान की। इस बात की पूरी जानकारी दी गई कि डकवीड और एजोला का उपयोग मछली के चारे और पशु आहार के रूप में कैसे किया जा सकता है। पशु चारा विभाग द्वारा क्षेत्र-आधारित खनिज मिश्रण, बाय-पास फैट और पशु लिक तैयार किया जाता है उसका किसानों में विशेष आकर्षण था। उन्होंने इसमें रुचि दिखाई और इन वस्तुओं को बड़ी मात्रा में खरीदा। कालेज आफ डेयरी एवं फूड साइंस टेक्नोलॉजी के डेयरी प्लांट में तैयार की गई विभिन्न प्रकार की मीठी और नमकीन लस्सी, दूध, पनीर, ढोडा बर्फी और कई अन्य उत्पादों का प्रदर्शन किया गया और मेले में आए लोगों ने उनका भरपूर आनंद लिया। उन्होंने खरीदारी में भी रुचि व्यक्त की। पशु उत्पाद विभाग द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पाद, जैसे मीट पैटीज़, मीट और अंडे का अचार और उन्हें बनाने की विधि सीखना भी लोगों को रुचिकर लगा। इस विभाग ने मांस और अंडे के उत्पाद पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed