फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mazdoor Mukti Morcha Sangrur announced protest against burning Gheri Singla effigy February

संगरूर में मजदूर मुक्ति मोर्चा ने घेरी सिंगला की कोठी, 12 फरवरी को पुतले फूंककर विरोध करने का एलान

Tue, 09 Feb 2021 07:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Mazdoor Mukti Morcha Sangrur announced protest against burning Gheri Singla effigy February
संगरूर। मजदूर मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला की कोठी के सामने ललकार रैली कर मांगें पूरी करने का आह्वान किया। इसमें बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल हुईं। उन्होंने एलान किया कि 12 फरवरी को पुतले फूंके जाएंगे। मजदूर मुक्ति मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष भगवंत सिंह समाओ ने कहा कि मनरेगा के लिए बजट न रखने से साफ है कि केंद्र सरकार मजदूरों से उनका हक छीनना चाहती है। उन्होंने मांग की कि गरीब महिलाओं के कर्ज माफ किए जाएं, घरेलु बिजली के रेट आधे किए जाएं, गांवों व शहरों में लाल डोरा खत्म करके घरों में रह रहे लोगों को मालकी अधिकार दिए जाएं। मनरेगा कानून के तहत रोजाना की दिहाड़ी 700 रुपये की जाए। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश सचिव हरविंदर सिंह सेमा, सीपीआईएमएल लिबरेशन के प्रांतीय सचिव राजविंदर राणा, मजदूर मुक्ति मोर्चा के प्रांतीय उपाध्यक्ष गोबिंद सिंह छाजली, मक्खन रामगढ़, शिंगारा चौहानके, रानी कौर कुब्बे, निक्का सिंह बहादुरपुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed