फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   mayavati ludhiana in 15 march

प्रदेश में 15 मार्च को चुनावी बिगुल फूंकेंगी मायावती

Fri, 12 Feb 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 12 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
mayavati ludhiana in 15 march
वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंद्रह मार्च को पंजाब में चुनावी बिगुल फूंकेगी।
विज्ञापन


इसी दिन बसपा के संस्थापक कांशी राम के जन्मदिन पर नवांशहर में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में पार्टी की राष्ट्रीय प्रधान मायावती बसपा की रणनीति का एलान करेंगी। फिलहाल पार्टी होमवर्क कर रही है। यह खुलासा पार्टी के उत्तर भारत के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद नरिंदर कश्यप ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में बैठक के दौरान किया।

कश्यप ने कहा कि पंजाब की जनता ने कांग्रेस, अकाली दल-भाजपा को आजमा लिया है। आम आदमी पार्टी भी दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। अब बसपा ही पंजाब की जनता को नया विकल्प देगी। कश्यप ने दावा किया कि नवांशहर में होने वाली रैली एतिहासिक होगी और इसमें लाखों की संख्या में लोग जुटेंगे।

इस रैली की तैयारी पंजाब के 22 जिलों एवं 117 विस क्षेत्रों में की जा रही है। प्रदेश की मौजूदा सरकार के बारे में कश्यप ने कहा कि सत्तापक्ष अपने एजेंडे से भटक गया है। इसका सीधा फायदा बसपा को होगा। बैठक में सूबा प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed