फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   manpreet, manpreet in bhatinda, bhatinda politics

चुनावी घोषणापत्र के वादे पूरा न करने वाली पार्टी पर हो केस: मनप्रीत

Mon, 04 Jul 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 04 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
manpreet, manpreet in bhatinda, bhatinda politics
मनप्रीत बादल - फोटो : file
प्रदेश में लगातार दो बार चुनाव जीतकर सरकार बनाने वाले अकाली-भाजपा गठबंधन के रथ को रोकने के लिए प्रदेश में महागठबंधन के लिए हमख्याली पार्टियों के साथ कांग्रेस हाईकमान की बातचीत चल रही है। यह बात सोमवार को बठिंडा पहुंची कांग्रेस आगू रजिंदर कौर भट्ठल ने कही। भट्ठल ने मनप्रीत बादल के साथ चुनावी घोषणापत्र को लेकर शहर के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


भट्ठल ने कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र सितंबर से अक्तूबर तक तैयार कर लिया जाएगा।  इसमें प्रदेश के मुख्य मामलों के अलावा विशेष तौर पर बिजली की समस्या, पानी की समस्या, इंडस्ट्री की समस्या, बेरोजगारी, नशा, किसानों, मजदूरों का कर्ज माफ करने का वादा होगा।
विज्ञापन


भट्ठल ने आम आदमी पार्टी की ओर से जारी यूथ चुनावी घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि केजरीवाल ने दो वर्ष पहले दिल्ली में ऐसे ही वादे किए थे जो वह पूरे करने में नाकाम रहे। कांग्रेस इस बार चुनावी घोषणापत्र को लेकर गंभीर है। इसे कानूनी दायरे में लाना चाहिए।  लेकिन भट्ठल ने यह साफ नहीं किया कि चुनावी घोषणापत्र में किए वादों को पूरा न करने वाली पार्टी पर
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ठल ने कहा कि आप और बीजेपी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मालेरकोटला घटना में आप विधायक का नाम उछलना गंभीर मामला है। इसकी सीबीआई जांच करवाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं जो गलत है।

वहीं 2017 चुनाव में कांग्रेस की तरफ से मुख्य मंत्री के चेहरे को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए भट्ठल ने कहा कि विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में लडे़ जाएंगे। वही कांग्रेस की तरफ से वह मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। 

भट्ठल के साथ बठिंडा पहुंचे कांग्रेसी नेता मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि चुनावी घोषणापत्र में किए वादे पूरे न करने वाली राजनीतिक पार्टियां बैन करने के साथ-साथ उनपर आपराधिक मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए। कांग्रेस की तरफ से जो चुनावी घोषणापत्र जारी किया जाएगा उसके सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

उन्होंने आप के यूथ चुनावी घोषणापत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में भी झूठ बोलकर लोगों के साथ धोखा कर सरकार बनाई है। अब वह पंजाब में ऐसा करने का प्रयास कर रहे हैं। 

कांग्रेस की सरकार बनने पर कराएंगे तीन वर्ष का ऑडिट 
मनप्रीत बादल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अकाली भाजपा सरकार के पिछले तीन वर्ष के कार्य में हुए घोटालों का किसी निष्पक्ष तीसरे संगठन से ऑडिट करवाया जाएगा। घोटाले के लिए जिम्मेदार लोगों को जेलों में धकेल दिया जाएगा। प्रदेश में नशा बेचने और बिकवाने वाले लोगों को गिरफ्तार कर जेेल में बंद किया जाएगा चाहे वो किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंधित हों।


भर्ती घोटाले संबंधी मनप्रीत ने मुक्तसर के जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि उन्हें विजिलेंस से जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने विजिलेंस को चुनावी मौसम में भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड दयाल सिंह कोलियांवाली पर कोई कार्रवाई न करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed