फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   manav, rachna, sports, academy, start

मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी का उद्घाटन

Mon, 28 Dec 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 28 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
manav, rachna, sports, academy, start
पद्मश्री शूटर गंगन नारंग और रंजन सोढी ने सोमवार को मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में लुधियाना की पहली स्टेट ऑफ आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी का उद्घाटन किया। बच्चों की खेलों में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से इंटरनेशनल स्तर की स्पोर्ट्स अकादमी की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन


मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी (एमआरएसए) का उद्घाटन करते हुए पद्मश्री गगन नारंग ने कहा कि स्कूल लेवल पर स्पोर्ट्स को प्रमोट करना बहुत जरूरी है। इससे युवाओं को एक नई दिशा मिलेगी। मैं खुद ऐसे शैक्षणिक संस्थान से निकला हूं, जहां खेलों को महत्व दिया जाता है। मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की शूटिंग रेंज और सभी खेल सुविधाएं इंटरनेशनल स्तर पर तैयार की गई है।
विज्ञापन


अकादमी में  इंटरनेशनल लेवल की जिम्नास्टिक, स्केटिंग, बास्केटबॉल ऑन सिंथेटिक कोर्ट, इंडोर सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, स्कवैश कोर्ट, इंडोर शूटिंग रेंज, बिलियर्ड, ताइक्वांडो और चैस के लिए सुविधाएं मिलेंगी। छोटे बच्चों के लिए इसमें अलग स्पोर्ट्स एरिया बनाया गया है जहां स्पलैश पूल, जंगल जिम, सैंड एंड वाटर प्ले एरिया शामिल है। इस मौके पर मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अमित भल्ला, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव राय, एमआरआईएस लुधियाना की डायरेक्टर डॉ. रुपाली त्रेहान, एमआरआईएस लुधियाना की प्रिंसिपल शिल्पी गिल और कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गगन नारंग ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य रियो ओलंपिक में 50 मीटर एयर राइफल में सोना हासिल करना है। वह क्वालीफाई कर चुके है और तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने दावा किया कि अगले महीने दिल्ली में होने वाले एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल में वह बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक हासिल करेंगे। वहीं रंजन सोढी ने कहा कि वह एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोने का पदक हासिल करेंगे। गगन और रंजन ने कहा कि मुकाबला बहुत कड़ा और रोमांचक है। रंजन ने कहा कि स्पोर्ट्स अकादमी यंग जनरेशन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने में अहम योगदान देगी। इससे बच्चों की खेल प्रतिभा निकल कर बाहर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed