फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man who lost his life in Ludhiana bomb blast has been identified

लुधियाना बम धमाका: मारे गए व्यक्ति की हुई पहचान, पंजाब पुलिस का पूर्व मुलाजिम निकला, 2019 में किया गया था बर्खास्त

Fri, 24 Dec 2021 10:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Dec 2021 10:16 PM IST
सार

लुधियाना बम धमाके में जान गंवाने वाला व्यक्ति पंजाब पुलिस का मुलाजिम निकला। नशा तस्करी के आरोप में 2019 में उसे बर्खास्त कर दिया गया था। दो साल जेल में रहने के बाद सितंबर महीने में वह जेल से बाहर आया था। 

विज्ञापन
Man who lost his life in Ludhiana bomb blast has been identified
लुधियाना बम धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना कोर्ट में गुरुवार को हुए ब्लास्ट में मारे गए मृतक की पहचान हो चुकी है। जानकारी में यह सामने आया है कि मृतक की पहचान गगनदीप सिंह के रुप में हुई है जो एक पुलिस मुलाजिम रह चुका है। नशा तस्करी के आरोप में जेल काट चुका है। मगर अभी मृतक की पहचान के बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। यहां तक की पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने भी यह बताया है कि अभी जांच चल रही है और जांच सही दिशा में है। जांच के बादे आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जांच एजेंसियां मृतक की पहचान करने की कोशिश में थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है कि मृतक की पहचान गगनदीप सिंह के रुप में हुई है और वह पंजाब पुलिस में बतौर मुलाजिम काम कर चुका है। वह खन्ना थाना सदर में बतौर मुंशी तैनात था। 2019 में एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार किया था और उसके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया था। 
विज्ञापन


विभागीय जांच की गई तो उसे बाद में अधिकारियों के आदेश पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। वह नशा तस्करी के आरोप में ही दो साल तक जेल में रहा है और बीते सितंबर महीने में ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। यह बात भी सामने आ रही है कि गुरुवार को वह कचहरी परिसर में अपनी पेशी भुगतने या फिर किसी काम से आया था और बाथरुम गया था। वहां इसी दौरान धमाका हो गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी परिसर में ब्लास्ट के बाद जहां पूरे शहर के लोग दहशत में है और तरह तरह की बातें हो रही हैं। लोगों का हौंसला और अपनी टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर शुक्रवार देर शाम को शहर में फ्लैग मार्च के लिए निकले। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपना काम कर रही है। 

अधिकारी पूरी मेहनत के साथ काम करने में जुटे है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को कई क्लू मिले है। जांच सकारात्मक चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इसमें कई खुलासे किए जाएंगे। एनएसजी और एनआईए की टीम जांच कर रही है। शनिवार तक वह उन्हें लिस्ट सौंप देंगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान के बारे में उन्होंने कहा कि अभी उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बाकी जांच सही दिशा में है और कई खुलासे होंगे। क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान शहर में सुरक्षा पूरी तरह से रहेगी। 

गगनदीप का ऐसे लगा सुराग
जांच एजेंसी ने घटनास्थल की जब बारीकी से जांच की तो वहां से टूटा मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक डोंगल मिला। इसकी जांच करने पर पुलिस को खन्ना के एक व्यक्ति का सुराग लगा। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने गगनदीप के बारे में बताया। पुलिस गगनदीप के घर पहुंची और परिवार से पूछताछ की। घटनास्थल से मिले शव के हाथ पर एक धार्मिक निशान बना हुआ था। पुलिस ने जब परिजनों को शव की फोटो दिखाई तो परिजनों ने गगनदीप की पहचान कर ली। 
  
खालिस्तानी कट्टरपंथी सोच का था 
आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि गगनदीप खालिस्तानी कट्टरपंथी सोच का था। वह किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। एक महिला के साथ वह नशे की तस्करी में शामिल था। धार्मिक चिह्न को देखते ही आसपास के लोग पहचान गए कि मरने वाला युवक गगनदीप है। अब पुलिस जलालाबाद में हुए विस्फोट का लिंक भी खोज रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed