{"_id":"100e14ee80c3624decb96de74a90411e","slug":"man-smash-pcr-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंग मचाने से रोका पीसीआर बाइक तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंग मचाने से रोका पीसीआर बाइक तोड़ी
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 10 Feb 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोलेवाल पुल के पास देर रात सड़क किनारे हुड़दंग मचाने और लोगों को परेशान करने से जब युवकों को रोका गया तो उन्होंने पीसीआर कर्मियों की मोटरसाइकिल तोड़ दी।
युवकों ने उनसे धक्का मुक्की भी की। उसके बाद युवक अपनी कार से फरार हो गए। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने कांस्टेबल लखबीर सिंह की शिकायत पर जमालपुर कालोनी निवासी राहुल चंदेर, महिंदर सिंह, मक्खन, जीत और अन्य के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और मारपीट कर धमकियां देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
चौकी शेरपुर के इंचार्ज एएसआई पवित्र सिंह ने कहा कि कांस्टेबल लखबीर सिंह पीसीआर मोटरसाइकिल 75 पर ड्यूटी करता है। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ युवक ढोलेवाल सड़क किनारे खड़े होकर हुड़दंग मचा रहे है और लोगों को परेशान कर रहे है। जब वह दोनों वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
जब दोनों मुलाजिमों ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की तो आरोपियों ने पीसीआर मोटरसाइकिल की आगे और पीछे वाली लाइट तोड़ कर मुलाजिमों के साथ मारपीट की। जब अन्य पुलिस मुलाजिम वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से अपनी कार में बैठकर फरार हो गए।
एएसआई पवित्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घरों में छापामारी की थी, लेकिन आरोपी नहीं मिले। पुलिस ने आरोपियों की कार को घर से बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए।