फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man killed by beating with sticks

डंडे और लाठियों से पीटकर व्यक्ति की हत्या

Mon, 27 Jun 2022 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Man killed by beating with sticks
लुधियाना। ढंढारी पुल के नीचे बनी झुग्गियों में रविवार की देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने डंडे और लाठियों से पीट-पीटकर व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम दे आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर पवन कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद झुग्गी में रहने वाले दीनू मेहता (35) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दीनू मेहता की पत्नी नगीना उर्फ पूनम की शिकायत पर मेहत लाल, सपाही लाल, संजय, श्याम करण और रंजन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि मृतक दीनू मेहता मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, लेकिन उसके परिजनों का पूरा पता किसी के पास नहीं है। वह यहां झुग्गियों में रहने वाले अपने ससुरालियों के पास ही पिछले 15 साल से रह रहा था। रविवार को उसके घर में समारोह था और घर में स्पीकर लगा था। वह वहीं परिवार नाच रहा था तो आरोपी वहां से गुजर रहे थे। सभी शराब के नशे में थे और एक दूसरे के साथ वहां बहसबाजी शुरू हो गई। मामूली बात को लेकर हुई तकरार धीरे-धीरे बढ़ गई। इसी दौरान आरोपियों ने दीनू को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने लात घूसे, डंडे लाठियों से दीनू की खूब पिटाई की और उसे वहीं मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए। इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया गया है। कई ऐसे सबूत मिले हैं जिससे पुलिस आरोपियों के काफी नजदीक है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed