{"_id":"440236b9bb1ea034a60a071c7d53e536","slug":"man-fell-from-the-roof-while-flying-kites-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग उड़ाते समय युवक छत से गिरा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग उड़ाते समय युवक छत से गिरा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना
Updated Sat, 13 Feb 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार शाम खन्ना के नरोत्तम नगर इलाके में वसंत पंचमी के मौके पर पतंग
विज्ञापन
उड़ाते समय छत से नीचे गिरकर सुनील कुमार (20) की मौत हो गई।
मृतक के पिता सतपाल ने बताया कि उनका बेटा सुनील कुमार अपने दोस्तों के साथ छत पर पंतग उड़ा रहा था। अचानक सुनील छत से नीचे मुंह के बल गिर गया जिससे उसकी ठोडी पर चोट लग गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
जैसे ही सुनील की मौत की खबर इलाके में फैली तो मातम पसर गया। लोगों ने तुरंत अपनी अपनी छत से अपने डीजे व पतंग उड़ानी बंद कर अपनेञअपने घर चले गए। सुनील के पिता सतपाल ने बताया कि उनके दूसरे बेटे की मौत तीन साल पहले हो चुकी है।