फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Major Accident in Ludhiana, Five including Three children died

Ludhiana Accident: लुधियाना में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, तीन बच्चों समेत पांच की जान गई

Tue, 06 Sep 2022 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Sep 2022 12:23 PM IST
सार

हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे फोर्टिस अस्पताल के नजदीक हुआ। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Major Accident in Ludhiana, Five including Three children died
लुधियाना में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा कर पलटिया खाते हुए खंभे से जा टकराई। कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि ड्राइवर बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं कर सका। गाड़ी को पलटता देख दोनों तरफ से वाहन रुक गए। गाड़ी की हालत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


इस हादसे में तीन बच्चियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी कंट्रोल रुम को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आने वाली चौकी जीवन नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में राजेश कुमार, उसकी बेटी जैसमीन, संजना, उसकी बेटी माही (5) और खुशी (3) के रुप में हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक की जांच में पता चला है कि राजेश कार चला रहा था और उसकी पत्नी प्रिया सिंह समेत बाकी लोग गाड़ी में बैठे थे। गाड़ी की रफ्तार तेज थी और कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलटियां खा गई। हादसे में बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि प्रिया गंभीर है। उन्हें सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे में बताई जा रही है। 

बच्चे की छठी के समारोह में गया था परिवार

संजना के पति राजन ने बताया कि वह सुभाष नगर का रहने वाला है, जबकि उसके रिश्तेदार राजेश का परिवार न्यू माधोपुरी इलाके में रहते हैं। मुंडियां कलां में उनकी रिश्तेदारी के कुछ लोग हैं जिनके घर में सोमवार को बच्चे की छठी का समारोह रखा गया था। परिवार समारोह से करीब दो बजे निकला। राजेश ने कहा कि वह संजना और बच्चों को सुभाष नगर छोड़ कर आगे अपने घर निकल जाएगा। इसके बाद वह अपना बाइक लेकर निकल पड़ा। मुंडियां के पास रफ्तार तेज होने के कारण कट पर कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा कर पलटियां खाते हुए खंभे में जा घुसी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग आ गए और सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। तब तक तीन बच्चियों सहित पांच लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि प्रिया सिंह की हालत गंभीर थी। उसे तुरंत राहगीरों ने सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि कार की स्पीड सौ से ऊपर होगी। जिस कारण कार बेकाबू होकर पलट गई। 

टैक्सी चलाता था राजेश 

राजन ने बताया कि सभी मूल रुप से बिहार के जिला सीतामड़ी स्थित गांव दुमरा के रहने वाले हैं। वह यहां पर मजदूरी करता है और राजेश टैक्सी चलाता है। गाड़ी भी उसी की थी। उन्होंने कहा कि राजेश गाड़ी लेकर समारोह में गया था और रात काफी होने की वजह से उन्होंने बेटी और पत्नी को गाड़ी में भेज दिया ताकि दोनों बच्चियां और संजना सुरक्षित घर पहुंच जाएं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में यह हादसा हो जाएगा। जांच अधिकारी एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही कुछ समय बाद पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव वारिसों के हवाले कर दिए है। बाकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed