फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Majithia's lawyer said the government intended for him to spend Diwali in jail.

Ludhiana News: मजीठिया के वकील बोले- सरकार की मंशा है कि उनकी दिवाली जेल में बीते

Sat, 11 Oct 2025 08:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Majithia's lawyer said the government intended for him to spend Diwali in jail.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। आय से अधिक संपत्ति मामले में नाभा जेल में बंद शिअद नेता बिक्रम मजीठिया से शनिवार को उनके वकील अर्शदीप कलेर ने मुलाकात की। इस मौके पर मीडिया से बात करते कलेर ने कहा कि मजीठिया पंजाब की मान सरकार की ओर से की जा रही ज्यादतियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर को मामले में अदालत में बहस होनी है। हाईकोर्ट की ओर से विजिलेंस को लिखित रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे लेकिन अभी तक यह नहीं हुआ है। लेकिन मजीठिया को हाईकोर्ट से न्याय की पूरी उम्मीद है। अगर विजिलेंस 14 तारीख को बहस के लिए नहीं आते हैं तो साफ है कि उनके पास कहने को कुछ नहीं है। वे सिर्फ समय बिताना चाहते हैं। सरकार की मंशा है कि बिक्रम मजीठिया की दिवाली जेल में बीते।

कलेर ने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जब पंजाब आते हैं तो नशे की खूब चर्चा करते हैं लेकिन सवाल यह उठता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार पहली है जिसे हाईकोर्ट ने कहा है कि ऐसा लगता है कि सरकार नशा बिकवा रही हो। डीजीपी की ओर से माफी भी मंगवाई गई है। अरविंद केजरीवाल ने खुद बिक्रम मजीठिया से लिखित में माफी मांगी है। केजरीवाल को पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर बात करनी चाहिए क्योंकि दिन-दिहाड़े युवाओं की हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल संघर्षों से निकला संगठन है और मजीठिया उसी संगठन के सिपाही हैं। सुखबीर सिंह बादल ने भी कहा था कि उन्हें जो करना है, करें। हर कोई त्योहार अपने घर पर मनाना चाहता है अगर सरकार सोचती है कि हम चुप बैठे रहेंगे तो ऐसा नहीं होगा। मजीठिया लड़ेंगे और उन्हें व न्यायालय पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed