{"_id":"60981c7f8ebc3e8dac37d4db","slug":"maid-in-ludhiana-steals-money-from-home-escapes-with-vegetable-ludhiana-news-pkl412860773","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में नौकरानी ने घर से चोरी कर छिपाए रुपये, सब्जी वाला लेकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में नौकरानी ने घर से चोरी कर छिपाए रुपये, सब्जी वाला लेकर हुआ फरार
विज्ञापन
लुधियाना। जमालपुर के जीटीबी नगर इलाके में घर में सफाई के लिए रखी नौकरानी ने घर से करीब 55 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। आरोपी नौकरानी ने बाहर खड़ी कार के नीचे लिफाफा रख दिया। इलाके में फेरी लगाकर सब्जी बेचने वाला आया तो वह लिफाफा चोरी कर फरार हो गया। घर के मालिक बक्शीश सिंह ने इसकी जानकारी थाना जमालपुर पुलिस को दी। पुलिस जांच कर रही है।
बक्शीश सिंह ने बताया कि एक महीना पहले उन्होंने घरेलू कामकाज और एक नौकरानी रखी थी। घर के दराज में 55 हजार की नकदी पड़ी थी। आरोपी नौकरानी घर में पड़ी नकदी को लिफाफे में डालने में कामयाब हो गई औैर बाहर पानी फेंकने के बहाने घर के बाहर खड़ी कार के नीचे रखकर आ गई। काम खत्म करने के बाद जब वह जाने लगी तो कार के नीचे लिफाफा गायब था। वह काफी परेशान हो गई।
जब बक्शीश सिंह के परिवार वालों ने पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। शनिवार को शाम जब बक्शीश सिंह लौटा तो पड़ोसी ने बताया कि नौकरानी सुबह से घर के आसपास चक्कर लगा रही है। इस पर उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में पता चला कि नौकरानी घर से कुछ सामान छिपाकर ले जा रही है। उन्होंने जब बेड के दराज की जांच की तो उसमें से 55 हजार रुपये गायब थे। इस पर नौकरानी को बुलाकर पूछा गया तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। दोबारा सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि एरिया में रेहड़ी पर सब्जी बेचने वाला कार के नीचे से रुपये उठा ले गया।