फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   maan, met, to, khalsa

धक्कामुक्की और तकरार के बाद खालसा से मिले मान

Fri, 24 Jul 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 24 Jul 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
सजा काट चुके बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सूरत सिंह खालसा से मिलने के लिए शुक्रवार शाम अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


जब वे अस्पताल में प्रवेश करने लगे तो पुलिस ने अस्पताल के सारे दरवाजे बंद कर मान व उनके समर्थकों को रोक लिया। मान ने जबरदस्ती अंदर जाने की कोशिश की, तो एसीपी सतीश मल्होत्रा  के साथ मान की कहासुनी हुई और हल्की धक्कामुक्की हो गई।
विज्ञापन


दस मिनट की तकरारबाजी के बाद एडीसीपी परमजीत सिंह पन्नू ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर सिर्फ सिमरनजीत सिंह मान को अंदर जाने की इजाजत दी। इससे पहले सूरत सिंह खालसा से मिलने आए वस्सण सिंह जफ्फरवाल और कांग्रेस के पंजाब प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा को मुलाकात की इजाजत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



खालसा से मुलाकात के बाद मान ने कहा कि उनकी हालत पहले से ठीक है। अभी भी उनके हौसले बुलंद हैं। खालसा ने उन्हें कहा है कि जब तक सरकार कैदियों को रिहा नहीं करेगी तब तक वह अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे।


उन्होंने कहा कि खालसा की मांग जायज है। सरकार को उनकी मांगें मान कर उन्हें जल्द घर भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस, अकाली दल और कांग्रेस की मिलीभगत के साथ यह फैसला सुनाया है कि टाडा और संगीन आरोपों में बंद कैदियों को रिहा नहीं किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों ने संसद में प्रस्ताव पास कर टाडा एक्ट को खत्म कर दिया था, तो उस एक्ट के तहत अपनी सजा पूरी कर चुके कैदियों को रिहा क्यों नहीं किया जाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ साथ मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी नहीं चाहते कि बंदी सिखों की रिहाई हो। इसी के चलते इतने समय से भूख हड़ताल पर बैठे खालसा से मिलने के लिए अभी तक कोई नहीं आया।


कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा शुक्रवार शाम सूरत सिंह खालसा से मिलने डीएमसी अस्पताल पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।


उन्होंने कहा कि जैसी तानाशाही औरंगजेब ने की थी, वही हाल आज बादल सरकार कर रही है। ऐसा हाल तो उस समय नहीं था जब देश में इमरजेंसी जैसे हालात थे। उन्होंने खालसा की बेटी से मुलाकात की और उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि सूरत सिंह खालसा की मांग जायज है। सिख बंदियों की रिहाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed