{"_id":"68449e4688584e1c66076456","slug":"ludhiana-youth-shot-dead-in-canada-ludhiana-news-c-16-1-pkl1066-731824-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लुधियाना के युवक की कनाडा में गोलियां मार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: लुधियाना के युवक की कनाडा में गोलियां मार कर हत्या
विज्ञापन
अज्ञात हमलावर ने मारीं चार गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लुधियाना के गांव जंड निवासी इंद्रपाल सिंह की कनाडा के एडमंटन में अज्ञात हमलावर ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। इंद्रपाल कनाडा में टैक्सी चलाता था। इस वारदात को हमलावरों ने शुक्रवार देररात उस समय अंजाम दिया जब इंद्रपाल घर के बाहर अपनी टैक्सी पार्क कर रहे थे। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंद्रपाल ने कुछ समय पहले ही अपनी पत्नी को वर्क परमिट पर कनाडा बुलाया था, जो गर्भवती है। इंद्रपाल अपनी पत्नी और आठ साल की बेटी के साथ कनाडा में रहते थे।
इंद्रपाल करीब डेढ़ साल पहले हॉन्गकॉन्ग से कनाडा गया था। प्राथमिक जांच के अनुसार पुलिस को यह मामला व्यक्तिगत रंजिश या गैंगवार से जुड़ा होने का शक है। कनाडा में रहने वाले इंद्रपाल के दोस्त हैरी ने बताया कि जिस मकान में इंद्रपाल रहता था, उसके निचले फ्लोर पर कुछ और युवक भी किराए पर रहते है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हमलावर का निशाना उन युवकों में से कोई और था या इंद्रपाल। हैरी ने बताया कि इंद्रपाल के परिवार की वित्तीय हालत ठीक नहीं है। कई सोशल साइट्स से फंड जुटाया जा रहा है, ताकि उसके परिवार की मदद हो सके।