फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana West by-election AAP congress and SAD announce candidate BJP not yet

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव: आप के विजय रथ का पहिया थामने मैदान में उतरे कांग्रेस और शिअद, भाजपा का दांव बाकी

Sun, 20 Apr 2025 01:49 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 20 Apr 2025 01:49 PM IST
सार

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के लिए कांग्रेस और शिअद ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। दोनों दलों ने इस बार आप को चुनाव में पटखनी देने के इरादे से उम्मीदवारों का चयन किया है। हालांकि अभी चुनावी मैदान में भाजपा की एंट्री बाकि है। 

विज्ञापन
Ludhiana West by-election AAP congress and SAD announce candidate BJP not yet
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना पश्चिमी के उपचुनाव का मैदान अब रोमांच पकड़ने लगा है। आम आदमी पार्टी (आप) के विजय रथ के पहिये को थामने के लिए कांग्रेस पार्टी के बाद अब शिअद के नए प्रदेशाध्यक्ष ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव हार के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विपश्यना से बाहर आने के बाद पंजाब में नई सियासी पारी की जमीन तैयार की है। केजरीवाल की इस नई सियासी एंट्री को रोकने के लिए भाजपा का दांव अभी बाकी है। भाजपा ने लुधियाना पश्चिमी उप चुनाव में अब तक अपना चेहरा सामने नहीं किया है, लेकिन जमीनी स्तर पर तीन दलों में चुनावी प्रतिद्वंद जोर पकड़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


आप, कांग्रेस और शिअद ने इन चेहरों पर खेला है दांव
आप ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना चेहरा बनाया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव हार के बाद आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पंजाब के मंत्रियों, विधायकों और सीएम मान के साथ बैठक में यह रणनीति पहले ही बन चुकी थी। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पार्टी का पंजाब प्रभारी बनाकर लुधियाना पश्चिमी उप चुनाव पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक मजबूती का बड़ा दांव खेला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिअद से परउपकार सिंह घुम्मण को मैदान में
सियासी जानकारों की मानें तो दिल्ली में आप के सत्ता में आने से पहले सिसोदिया वो चहरा थे, जो पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए गली और चौराहे तक नाप चुके हैं। कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को अपना चेहरा बनाया है। वह इस सीट पर दो बार पहले भी विधायक रह चुके हैं। बता दें आप के पूर्व विधायक गुरप्रीत गोली ने आशु को 2022 में 7 हजार से अधिक वोटों से हराया था। इस साल जनवरी में गोगी की मृत्यु के बाद इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है। उधर अकाली दल के प्रधान पद की दोबारा जिम्मेदारी संभालते सुखबीर बादल ने लुधियाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष परउपकार सिंह घुम्मण को मैदान में उतारा है।


भाजपा का दांव बाकी, बिट्टू हार गए थे सांसदी
लुधियाना पश्चिमी उप चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में अपना दांव अब तक नहीं खेला है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू इस सीट से 2024 में सांसदी हार गए थे। बावजूद भाजपा ने उन्हें केंद्रीय बॉडी में शामिल किया। भाजपा भी सांसदी हार को लुधियाना पश्चिमी सीट के जरिए अवसर के रूप में देख रही है। लुधियाना को एक औद्योगिक क्षेत्र के रूप में देखा जाता है। यहां उद्योगों के साथ बड़ी संख्या में प्रवासी वोटर भी हैं। यही कारण है कि आप ने बीते दिनों लुधियाना में उद्योगपतियों के साथ न केवल बैठक की, बल्कि उनसे जुड़े कई मुद्दों को अपनी कैबिनेट से लेकर बजट तक में पारित किया है। उद्योगपतियों की पूरे लुधियाना में बड़ी पकड़ है, ऐसे में इस वर्ग का साथ जीत के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed