फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Ludhiana Police arrested close aide of Union Minister Ravneet Bittu in an extortion case

रवनीत बिट्टू का करीबी गिरफ्तार: भड़के केंद्रीय मंत्री बोले-दिल्ली की हार का बदला ले रही आप, ये है मामला

Mon, 10 Feb 2025 10:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 10:03 AM IST
सार

लुधियाना पुलिस ने तीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तीन लोगों को पकड़ा था। उन्होंने राजीव राजा का नाम लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Ludhiana Police arrested close aide of Union Minister Ravneet Bittu in an extortion case
रवनीत बिट्टू - फोटो : @RavneetBittu

विस्तार

लुधियाना पुलिस ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के खासमखास राजीव राजा को रंगदारी मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के इस एक्शन से रवनीत बिट्टू भड़क गए हैं और संसद का सत्र खत्म होने के बाद चंडीगढ़ में सीएम निवास के बाहर पहुंच कर खुद गिरफ्तारी देने की धमकी तक दे डाली है। 

विज्ञापन


बिट्टू का तर्क है कि दिल्ली में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी अब बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लुधियाना के माल एनक्लेव निवासी रवीश गुप्ता ने तीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने पर पुलिस में एक्शन लिया है। इस मामले में पुलिस ने पहले तीन लोगों को काबू किया था। उनसे पूछताछ में राजीव राजा का नाम सामने आया। उनके मोबाइल में राजीव राजा की काल डिटेल सामने आईं। इस पर पुलिस ने राजीव राजा को हिरासत में लेने के बाद उनकी गिरफ्तारी डाल दी। राजा का नाम रंगदारी मांगने के मामले में सामने आया है। पुलिस अधिकारियों की और से मामले में कुछ कहने से गुरेज किया जा रहा है। 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक कारोबारी को विदेशी नंबर से फोन आया था। इसमें तीस लाख रुपये की मांग की गई थी। रकम न देने पर मारने की धमकी दी गई थी। इस पर थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। एडीसीपी क्राइम अमनदीप बराड़ का कहना है कि यह जांच की जा रही है कि इस मामले में राजीव राजा की क्या भूमिका है। इस संबंध में सभी तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed