फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana MP Ravneet Bittu files police complaint alleging that he received threat calls from UK on WhatsApp 

Punjab: लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू को मिली धमकी, भिंडरावाले और खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर यूके से आई कॉल

Tue, 07 Jun 2022 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Jun 2022 12:44 PM IST
सार

रवनीत बिट्टू ने लुधियाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उन्हें यूके से जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तानियों के खिलाफ बोलने के लिए व्हाट्सएप पर धमकी भरे कॉल आए।

विज्ञापन
Ludhiana MP Ravneet Bittu files police complaint alleging that he received threat calls from UK on WhatsApp 
सांसद रवनीत बिट्टू। - फोटो : फाइल

विस्तार

लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बिट्टू ने लुधियाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उन्हें यूके से जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तानियों के खिलाफ बोलने के लिए व्हाट्सएप पर धमकी भरे कॉल आए। बिट्टू पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। सांसद बिट्टू को धमकियां मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सांसद बिट्टू की सुरक्षा का रिव्यू किया जा रहा है, हालांकि उनके पास जेड सुरक्षा पहले से ही मिली हुई है। 

विज्ञापन


वाट्सएप पर ग्रुप कालिंग में धमकियां देने वालों ने पहले टकसाली शिवसैनिक संदीप थापर गोरा और किसान नेता रुलदू सिंह मानसा को भी धमकियां दी हैं। रुलदु सिंह ने कहा कि उन्हें फोन कर आरएसएस और शिवसेना वालों को धमकियां दी है। ग्रुप कालिंग में सांसद बिट्टू और शिवसैनिक संदीप थापर गोरा लगातार पूछते हैं कि वह कौन है और धमकियां देने वाला सिर्फ एक ही बात कहता है कि उनका भी हाल सिद्धू मूसेवाला जैसे ही किया जाएगा। 
विज्ञापन


संदीप थापर गोरा ने बताया कि मंगलवार सुबह वह परिवार के साथ बैठे थे। तभी उन्हें वाट्सएप पर कॉल आई। उन्होंने फोन नहीं उठाया तो कॉल करने वाले ने पहले मैसेज में गालियां लिखकर भेजी। इसके बाद उन्होंने जब फोन उठाया तो आरोपी ने पहले गालियां निकाली और शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन को भी गालियां दी। दोनों को हिंदू पंचायत बुलाने और हिंदू मुख्यमंत्री की मांग करने पर जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी। गोरा ने बताया कि इतने में धमकियां देने वाले ने रुलदू सिंह मानसा को फोन किया और फिर ग्रुप में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर गालियां देनी शुरू कर दी और सिर्फ इतना कहा कि उसका हाल भी उसके दादा बेअंत सिंह जैसा ही किया जाएगा। वह दोनों बार बार पूछते रहे कि वह कहां से बोल रहा है, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें धमकियां दे फोन बंद हो गया। सांसद बिट्टू ने तो इसकी जानकारी पंजाब सरकार के गृह विभाग के साथ साथ केंद्र सरकार के गृह विभाग को दे दी है। इसके अलावा संदीप थापर गोरा ने भी शिकायत दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब को सुरक्षित करे सरकार, खुद ही सुरक्षित हो जाएंगे

संदीप थापर गोरा ने कहा कि पंजाब सरकार से लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं हो रहा है। हर कोई अपना बयान देकर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश में है। हर कोई सोचता है कि वे गनमैन लेने के लिए ऐसा करते है, लेकिन आज तो ग्रुप कॉलिंग में सीधे सांसद को भी धमकियां दी गई हैं। उन्हें सुरक्षा की कोई जरुरत नहीं है। पंजाब में रहते है और पंजाब ही उनका दिल है। अगर पंजाब सरकार पंजाब को सुरक्षित कर दे तो वह खुद ब खुद सुरक्षित हो जाएंगे। 

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर एक्टिव

रवनीत सिंह बिट्टू के दादा बेअंत सिंह की चंडीगढ़ में आतंकवादी हमले में मौत हो गई थी। इसके बाद से लगातार उन्हें केंद्रीय सुरक्षा बल की सुरक्षा मुहैया करवाई हुई है। गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर लगातार सक्रिय हुए हैं और कई लोगों को जान से मार देने की धमकियां मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed