फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana, Kidnapp, young man, army

भर्ती के लिए गया युवक अगवा

Sat, 12 Apr 2014 10:46 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 12 Apr 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana, Kidnapp, young man, army
कानपुर सेना में भर्ती होने गए सलेम टाबरी स्थित भगवान दास कालोनी निवासी रजनीश को उसी के रिश्तेदार ने अगवा कर लिया।
विज्ञापन


इस बात का पता तब चला जब आरोपी ने रजनीश के परिजनों को फोन कर उससे 12 लाख रुपये मांगे। रजनीश के पिता सत्या राम की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी पुलिस ने जस्सिया रोड स्थित अमन विहार कालोनी निवासी ध्यान सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर केवल कृष्ण ने कहा कि तीन माह पहले कानपुर में सेना भर्ती का कैंप लगा था। रजनीश इसमें भर्ती के लिए गया था लेकिन वापस नहीं आया।
विज्ञापन


परिजनों ने सोचा कि उसकी नौकरी लग गई है। काफी समय तक घर न पहुंचने पर उसके परिजनों ने थाना सलेम टाबरी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ दिन पहले आरोपी ध्यान सिंह ने रजनीश के परिजनों को फोन कर कहा कि उनके बेटे ने उससे 12 लाख रुपये उधार लिए हैं लेकिन उसे पैसे वापस नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान सिंह ने उन्हें धमकी दी कि अगर वह अपने बेटे को सही सलामत चाहते हैं तो उसके 12 लाख रुपये उसे दे दें और अपना बेटा ले जाएं।

फोन आने के तुरंत बाद सत्याराम ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इंस्पेक्टर केवल कृष्ण ने कहा कि अभी आरोपी का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ध्यान सिंह का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed