फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana, give, one lakh, twenty thousand, deceived, temptations

एक लाख का लालच दे बीस हजार ठगे

Thu, 03 Apr 2014 09:24 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 03 Apr 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana, give, one lakh, twenty thousand, deceived, temptations
बैंक से पैसे निकलवाने आए दो भाइयों को एक लाख रुपये का लालच देकर नौसरबाज गिरोह के दो सदस्यों ने उनसे बीस हजार रुपये ठग लिये। दोनों भाइयों को ठगी का पता तब चला जब उन्होंने नोट गिने। ठगों ने पांच सौ के नोट के नीचे कोरे कागज लगाए हुए थे।
विज्ञापन


अमरपुरा निवासी गन्नी और उनका भाई गोल्डी ब्राउन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से पैसे निकलवाने के लिए सुबह करीब 11 बजे बैंक पहुंचे। जब वह फार्म भर रहे थे तो दो युवकों ने उनसे कहा कि वह बीस हजार रुपये उन्हें दे दें।
विज्ञापन


उनके पास एक लाख रुपये हैं जो वह उन्हें दे देंगे। आरोपियों ने दोनों भाइयों से कहा कि उन्होंने किसी को बीस हजार रुपये ही देने हैं। दोनों भाइयों को विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने उन्हें गड्डी भी दिखाई जिस पर पांच सौ रुपये का नोट लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद सभी बैंक से बाहर चले गए। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें लिफाफा पकड़ा कर उनसे बीस हजार रुपये ले लिए और कहा कि वह चाय पी लें तब तक वह पैसे देकर आते हैं।


काफी समय बीतने पर दोनों आरोपी नहीं आए तो गन्नी और गोल्डी उन्हें ढूंढने के लिए निकल पड़े। काफी देर ढूंढने के बाद दोनों भाई बैंक वापस आ गए।

उन्होंने बैंक मुलाजिमों को सारी बात बताई। सूचना के बाद एसीपी सेंट्रल दीपक हिलौरी और थाना डिविजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed