फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Crackdown on drugs; over 70 suspects rounded up.

Ludhiana News: नशे के खिलाफ दबिश, 70 से अधिक संदिग्ध राउंडअप

Sun, 04 Oct 2026 06:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 04 Oct 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on drugs; over 70 suspects rounded up.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरनाला। पंजाब भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरनाला पुलिस ने रविवार सुबह करीब पांच बजे जिले में बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीमों ने नशे की बिक्री और सेवन के लिहाज से चिन्हित करीब 10 हॉटस्पॉट पर एक साथ दबिश दी। इस दौरान 70 से अधिक संदिग्धों को राउंडअप किया गया। कार्रवाई से पहले तकनीकी माध्यमों से संदिग्धों के मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारी जुटाकर उनका बैकग्राउंड वेरिफाई किया गया।

एसएसपी सरफराज आलम ने बताया कि विशेष चेकिंग और तलाशी अभियान के दौरान नशा तस्करी समेत विभिन्न मामलों में 14 मुकदमे दर्ज कर 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 13 मामलों में एहतियाती कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने 327 ग्राम हेरोइन, 200 नशीली गोलियां और 170 लीटर लाहन बरामद की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई गिरफ्तारी और मुकदमों तक सीमित नहीं रहेगी। गांवों में छोटी बैठकें और स्कूलों में सेमिनार कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस पिकेट लगाने की प्रक्रिया चल रही है। बस स्टैंड के पीछे समेत अन्य क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जा रही है। नगर निगम के मेयर हसनप्रीत सिंह से संवेदनशील स्थानों पर लाइटिंग और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed