फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana by-election: Voting on June 19, result will be declared on June 23

लुधियाना उपचुनाव: 19 जून को मतदान, 23 को आएगा रिजल्ट

Mon, 26 May 2025 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana by-election: Voting on June 19, result will be declared on June 23
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा की लुधियाना पश्चिम सीट पर 19 जून को मतदान होगा और 23 जून को मतगणना होगी जिसके बाद शाम तक नतीजा घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने रविवार को इसकी घोषणा की। चुनाव की घोषणा के साथ ही विधानसभा हलके में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि उम्मीदवार 2 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। आम आदमी पार्टी विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा, कांग्रेस से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परोपकार सिंह घुमन के बीच मुकाबला है। भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। सिबिन सी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 3 जून को होगी और उम्मीदवार 5 जून तक नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र सोमवार 26 मई से 2 जून तक किसी भी कार्य दिवस पर भरे जा सकेंगे। 19 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

दिल्ली में हार के बाद आप के लिए चुनाव अहम :

दिल्ली में हार के बाद आप के लिए यह चुनाव अहम है। आप के वरिष्ठ नेता लुधियाना में कमान संभाले हुए हैं। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद हलके में सक्रिय है। केजरीवाल व मान व्यापारियों के साथ बैठकें कर चुके हैं। आगे वर्ष 2027 विधनसभा चुनाव है। प्रदेश की सत्ता में वापसी की राह देख रही कांग्रेस भी इस चुनाव में पूरा जोर लगा रही है। शिअद के पास अपनी खोई हुई विरासत वापस हासिल करने और भाजपा के पास इस चुनाव के जरिए प्रदेश में पैर पसारने का मौका है।
विज्ञापन




पिछली बार आप के गोगी व तीन बार कांग्रेस के आशू जीते :

लुधियाना पश्चिम सीट पर वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में आप के गुरप्रीत गोगी ने कांग्रेस के भारत भूषण आशू को 7,512 मतों से हराया था। वहीं तीन बार कांग्रेस के आशू इस सीट से जीतते रहे हैं। वर्ष 2017 उप चुनाव में आशू ने आप के अहबाब सिंह ग्रेवाल को 36,521 मतों से मात दी थी। इसी तरह वर्ष 2012 में भी आशू ने ही जीत दर्ज की थी, जबकि वर्ष 2012 में शिअद के हरीश राय ढांडा इस हलके से विधायक बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed