{"_id":"eb4537a0608ab07d487ddb524e240334","slug":"lord-parasurama-brahmin-society-has-sought-land-for-pilgrimage","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज ने मांगी भगवान परशुराम तीर्थ के लिए जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज ने मांगी भगवान परशुराम तीर्थ के लिए जमीन
अमर उजाला,लुधियाना।
Updated Mon, 18 Nov 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया ब्राह्मण महासभा की ओर से सोमवार को शिमलापुरी स्थित भगवान परशुराम मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया।
इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरिंद्र दता ने की। बैठक की मुख्य मेहमान महासभा की राष्ट्रीय महासचिव धर्मावती मिश्रा थीं।
इसमें सदस्यों ने पंजाब सरकार से प्रस्ताव पारित कर भगवान परशुराम तीर्थ के लिए स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की।
जिला अध्यक्ष ने भगवान परशुराम तीर्थ के निर्माण के लिए लुधियाना के आस पास स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हर धर्म के महापुरुषों के नाम पर धार्मिक स्थलों और स्मारकों का निर्माण किया है।
लेकिन अभी तक ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम राम के सम्मान के लिए कुछ नहीं किया।
राज्य सरकार की ओर से भगवान परशुराम जी की अनदेखी करने से ब्राह्मण समाज आहत है। इस मौके पर जिला इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. सुशील शर्मा, उपाध्यक्ष वरुण शर्मा और महासचिव पवन गौड़ मौजूद थे।