फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loot in ludhiana

नकदी जमा करवाने गए छात्र से पैसा ले उड़े नौसरबाज

Tue, 30 Mar 2021 10:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
loot in ludhiana
हैबोवाल स्थित यूको बैंक में 60 हजार रुपये जमा करवाने गए छात्र से नौसरबाज पैसा लेकर फरार हो गए। उन्होंने उसकी जेब में नोट के साइज की रद्दी डाल दी थी। जब इस घटना का पता युवक को लगा उसने तुरंत अपने परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने बताया कि उसके चाचा एडवोकेट अनिल चावला सिविल सिटी चंदर नगर में रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने बेटे पुष्कर चावला को 60 हजार रुपये बैंक खाते में जाम करवाने के लिए भेजा। पुष्कर 11वीं का छात्र है। 3.30 बजे वह हैबोवाल स्थित यूको बैंक में पैसा जमा करवाने के लिए चला गया। जैसे ही वह बैंक में पैसा लेकर गया वहां पर दो युवक पहले से बैठे थे। उन्होंने पुष्कर को अपनी बातों में लगा लिया और उसे किसी तरह बैंक से बाहर ले आए। यहां पर चाकू दिखाकर उससे नकदी लेकर फरार हो गए। जाते समय उसकी जेब में नोट के साइज की रद्दी डालकर फरार हो गए। लगभग 4.05 बजे इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पांच बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। रोहित शर्मा के अनुसार बैंक में कोई सुरक्षा मुलाजिम तैनात नहीं है। इस कारण लुटेरे आसानी से वारदात को अंजाम दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed