फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loot in Ludhiana

फर्जी ईटीओ बनकर सरिये से भरा ट्रक लेकर लुटेरे फरार

Sun, 28 Mar 2021 10:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
loot in Ludhiana
फर्जी ईटीओ बनकर लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने समराला चौक पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान उन्होंने सरिए से लदा ट्रक रोक लिया और बिल की मांग करने लगे। इसके बाद आरोपी ड्राइवर को अपने साथ गाड़ी में घुमाते रहे और ट्रक लूटकर फरार हो गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी मालिक और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खन्ना निवासी अंबरीश कुमार ने बताया कि वह लोहे की ट्रेडिंग का कारोबार करते हैं। शनिवार रात उन्होंने खन्ना के ट्रांसपोर्टर पप्पू के ट्रक पर करीब 11 लाख का सरिया लोड किया था। इसे लेकर उनका ड्राइवर रोडा लुधियाना के बहादर के रोड इलाके में डिलीवरी के लिए रवाना हुआ। साढ़े तीन बजे वह समराला चौक पहुंचा। वहां रोड के एक तरफ बोलेरो लगाकर खड़े लोगों ने उसे रुकने का इशारा किया। उसके रुकने पर उन्होंने खुद को ईटीओ व जीएसटी अधिकारी बताते हुए पेपर दिखाने के लिए कहा। जब वह पेपर लेकर आया तो उन्होंने कहा कि दस्तावेज में कुछ कमी है। पूछताछ के लिए उसे ईटीओ दफ्तर चलना होगा। रोडा ने बताया कि वह उसे गाड़ी में बैठाकर पहले फिरोजपुर रोड और उसके बाद मोगा ले गए। पूछने पर वह उसे डराते धमकाते रहे। सुबह करीब साढ़े 5 बजे वह उसे समराला चौक में उतारकर फरार हो गए। थाना डिवीजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed