फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loot gun point wemen activa ludhiana

युवती को गनप्वाइंट पर ले एक्टिवा लूट कर हुआ फरार

Fri, 23 Aug 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
loot gun point wemen activa ludhiana
चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 39 में लुटेरा गिरोह के एक आरोपी ने गन प्वाइंट पर युवती से एक्टिवा लूट ली। थाना मोती नगर की पुलिस ने दो दिन की जांच के बाद चंडीगढ़ रोड स्थित गुरु तेग बहादुर नगर निवासी गुरकिरत कौर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

गुरकिरत कौर की शिकायत के मुताबिक उसके पिता जसविंदर सिंह अपना बिजनेस करते है। वह माडल टाऊन एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। बीस अगस्त की सुबह करीब 11 बजे वह एक्टिवा पर सवार होकर माडल टाऊन इलाके में जाने के लिए निकली थी। जब वह चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 39 में पहुंची तो पार्किंग के पास एक युवक ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। आरोपी ने उससे एक्टिवा लूटी और फरार हो गया। जाते हुए आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह शोर मचाएगी तो उसे गोली मार देगा।
विज्ञापन

इसके बाद उसने परिजनों को सूचित किया और पुलिस को जानकारी दी। थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर परगट सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अकेला था। सीसीटीवी कैमरे में वारदात को कैद हुई है। कैमरा दूर लगा होने के कारण उसका चेहरा साफ नहीं आ रहा। आसपास के बाकी के कैमरे भी चेक किए जा रहे है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed