फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Live-in partner murdered at home in Canada in front of children and grandmothe

Ludhiana News: कनाडा में घर के भीतर बच्चों और नानी के सामने लिव-इन पार्टनर की हत्या

Fri, 18 Sep 2026 11:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 18 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Live-in partner murdered at home in Canada in front of children and grandmothe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। कनाडा के ओंटारियो प्रांत के लंदन शहर में भारतीय मूल की एक महिला की घरेलू हिंसा में मौत हो गई। चेल्टन रोड स्थित घर में गंभीर रूप से घायल मिली महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर 41 वर्षीय मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर सेकंड-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया है। लंदन पुलिस को शाम करीब 6:25 बजे चेल्टन रोड स्थित आवास से सूचना मिली थी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को खून से लथपथ पाया। पैरामेडिक्स ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया पर वह बच नहीं पाईं। आरोपी मनदीप सिंह को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जांच लंदन पुलिस की मेजर क्राइम सेक्शन को सौंपी गई है। पुलिस ने इसे फेमिसाइड जांच के तौर पर लिया है। घटना के समय महिला के बच्चे और उसकी मां घर में मौजूद थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ने किसी और को घायल नहीं किया। कनाडा में अंतरंग साथी हिंसा के आंकड़े गंभीर हैं।
विज्ञापन

कनाडा में अंतरंग साथी हिंसा के आंकड़े
2024 में पुलिस के पास अंतरंग साथी हिंसा के 1,28,175 पीड़ित दर्ज हुए। इनमें करीब 78 फीसदी महिलाएं और लड़कियां थीं। 2024 में कनाडा में 100 लोगों की हत्या उनके पति या अंतरंग साथी ने की थी। 2023 में यह संख्या 72 थी, जिसमें 81 महिलाएं शामिल थीं। जांच एजेंसियां मानती हैं कि कई मामले पुलिस तक नहीं पहुंचते।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मूल के लोगों से जुड़े अन्य मामले
दिसंबर 2025 में टोरंटो में 30 वर्षीय हिमांशी खुराना मृत मिली थीं, जिसमें अगस्त 2026 में अब्दुल गफूरी गिरफ्तार हुआ। जुलाई 2026 में एडमंटन में 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की मौत हुई, उनके साथी रितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसी जुलाई में टोरंटो में 26 वर्षीय नवनीत कौर की गोली मारकर हत्या हुई, शरणजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। नवंबर 2025 में ब्रिटिश कोलंबिया में 30 वर्षीय मंदीप कौर की जली हुई कार में मौत हुई थी, उनके देवर पर आरोप लगा। ये सभी मामले भारतीय मूल के लोगों से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed